बॉलीवुड

Shehnaaz Gill के दुश्मन को Kick 2 में कास्ट करेंगे सलमान खान? इस बिग बॉस कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 08:05 AM IST

Kick 2: सलमान खान की फिल्म किक को साल 2014 में रिलीज किया गया था, अब फिल्म के सीक्वल को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि किक 2 के लिए सलमान खान एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट को बॉलीवुड में लॉन्च करने की सोच रहे हैं।

Image

salman khan in kick 2

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान किक के सीक्वल पर जल्द काम शुरू कर सकते हैं।
  • किक 2 में भी सलमान खान एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को कास्ट कर सकते हैं।
  • सलमान खान ने हाल ही में KKBKKJ में कई एक्टर्स को लॉन्च किया है।

Salman Khan in kick 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही बड़े दिल के लिए भी पहचाने जाते हैं। उनके करोड़ों फैंस सलमान खान पर जान छिड़कते हैं। ऐसे में ‘भाईजान’ भी इंडस्ट्री में नए एक्टर्स को लॉन्च कर उन्हें एक मौका देते हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कर रही है। सलमान खान की स्टारडम का फिल्म को जबरदस्त फायदा हो रहा है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट को अपनी फिल्म किक के सीक्वल के लिए कास्ट करने वाले हैं। हालांकि इस बिग बॉस कंटेस्टेंट से शहनाज गिल का 36 का आंकड़ा है।

किक 2 में नजर आएंगे आसिम रियाज

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान साल 2014 में रिलीज हुई अपनी फिल्म किक के सीक्वल पर जल्द ही काम शुरू करना चाहते हैं। फिल्म किक में सलमान के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किक 2 में एक अहम रोल के लिए सलमान खान, आसिम रियाज को कास्ट करना चाहते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान खान ने इस रोल को लेकर आसिम से बात भी कर ली है।

शहनाज गिल ने नहीं बनती

बिग बॉस 13 के घर से ही शहनाज गिल और आसिम रियाज का 36 का आंकड़ा है। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे पर फिर से जवाबी हमला बोला था। एक इंटरव्यू के दौरान आसिम रियाज ने खुलासा किया था कि बिग बॉस के मेकर्स ने जानबूझ कर सिद्धार्थ शुक्ला को जितवाया, जबकि उन्हें फैंस के ज्यादा वोट मिले थे। इसपर शहनाज गिल ने आसिम को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। दोनों बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट के रिश्ते इस समय खराब चल रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article