शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की डेब्यू फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) कल रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस को सलमान के साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की है। शहनाज ने कहा है कि वो जल्द रिया कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगी। एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मेरे कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। मैं सही समय आने पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करूंगी। मैंने उस फिल्म में भी बढ़िया काम किया है। मैं अपना बेस्ट दे रही हूं। एक्ट्रेस से जब सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो उतने ही रियल है जितने बिग बॉस में थे। वो हमेशा मुझे मोटिवेट करते हैं। मैं ये नहीं कहूंगी कि वो मेरे गुरू है। लेकिन अगर आप उनसे सलाह मांगेंगे तो हमेशा सही सलाह देंगे।
सलमान खान की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
शहनाज ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो इस चीज में भरोसा नहीं करती हैं। मैं बस अपने काम पर फोक्स करना चाहती हूं। मैं इस वक्त इन चीजों के लिए तैयार नहीं हूं। मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हूं। शहनाज को बिग बॉस 13 से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस को इस शो से घर-घर में पहचान मिली। शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं।
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज का नाम सुकुन है। इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई स्टार्स हैं। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
