बॉलीवुड

Salman Khan का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड? इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Salman Khan instagram account:सलमान खान को लेकर ये खबर वायरल हो रही है कि कुछ देर पहले उनका इंस्टा अकाउंट सस्पेंड हो गया था। हालांकि अब वो वापस आ गए हैं।

Image

सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड? (pic credit-instagram)

Salman Khan instagram account: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए थे, जिसपर लोगों ने खूब रिएक्ट किया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सलमान खान ने अपना इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में... (ये भी पढ़ें-बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे सलमान खान, प्रीमियर से वायरल हुआ पोस्टर)

salman pic

सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड? (pic credit-instagram)

सलमान खान का इंस्टा अकाउंट हुआ सस्पेंड

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था, लेकिन अब वह फिर से वापस आ गए हैं। सोमवार दोपहर अचानक उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई देना बंद हो गया था। प्रोफाइल खोलने पर 'Sorry, this page isn’t available' लिखा नजर आ रहा था। हालांकि, सलमान खान की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। माना जा रहा है कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकती है। बता दें कि अब सलमान खान का अकाउंट इंस्टा पर दिखाई दे रहे है। लोग इस मामले पर सोशल मीडिया पर खूब बातें कर रहे हैं।

सलमान खान ने किया था ये पोस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले सलमान खान ने अस्पताल के बाहर पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर फोटोग्राफर्स लगातार उनकी तस्वीरें लेने और आवाज लगाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे सलमान काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कर मीडिया और पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने हमेशा मीडिया का साथ दिया है और उनका सम्मान किया है, लेकिन किसी के मुश्किल समय को कंटेंट बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर शोर मचाना और किसी के दर्द को तमाशा बनाना सही नहीं है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अभी भी लड़ना नहीं भूले हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी बात खुलकर रखेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article