बॉलीवुड

नींद के नशे में धुत आधी रात को आमिर खान के घर से निकलने भाईजान, भारी सुरक्षा के बीच हुआ दोनों यारों का मिलन

Salman Khan exit from Aamir Khan House: अभिनेता आमिर खान के घर पर होली वाले दिन कुछ बड़ा धमाका होने वाला है ये हम नहीं बल्कि आमिर खान के घर पर मौजूद सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी कह रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या कुछ खास होने वाला है।

Image

Salman Khan exit from Aamir Khan House

Salman Khan exit from Aamir Khan House: बीती रात बुधवार को सुपरस्टार सलमान खान( Salman Khan) और शाहरुख खान( Shahrukh Khan) आमिर खान ( Aamir Khan) के घर पर नजर आए। तीनों स्टार्स एक साथ अपने दोस्त से मिलने पहुंचे थे। आमिर खान के जन्मदिन से दो दिन पहले ही उनके घर पर कोई पार्टी होती नजर आई। आमिर खान के घर के बाहर की कुछ वीडियोज सामने आई हैं जिसमें सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। तीनों खान को एकसाथ देखकर फैंस की बेताबी बढ़ गई है और हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या कुछ खास होने वाला है।

कल शाम में ही तीनों स्टार्स आमिर खान( Aamir Khan) के घर पर साथ नजर आए। तीनों सुपरस्टार को साथ में देखकर फैंस यही अनुमान लगा रहे हैं कि इस होली पर कुछ बड़ा होने वाला है। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि यह आमिर खान के 60 वें जन्मदिन का जश्न है जो होली के दिन होने वाला है। हालांकि कल रात आमिर खान के घर से निकलते हुए सलमान खान की वीडियो सामने आई है। भाईजान भारी सुरक्षा के बीच आमिर खान के घर से निकल रहे हैं। उनके साथ आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। वह उन्हें बाहर तक छोड़ने जा रहे हैं।

नींद में धुत थे सलमान खान

घर से निकलते हुए पैपराजी ने सलमान खान की गड़ियों के काफिले को अपने कैमरे में कैद किया। जिसमें देखा जा सकता है भाईजान गाड़ी में बैठे-बैठे सो रहे हैं। उनके चेहरे पर थकान नजर आ रही है। बता दें कि भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article