बॉलीवुड

सलमान खान की सुरक्षा के साथ हुआ खिलवाड़, 48 घंटे के अंदर बिल्डिंग में घुसे 2 लोग

Salman Khan security Breached: अभिनेता सलमान खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक्टर के घर पर 48 घंटों के अंदर दो लोगों ने घुसने की कोशिश की है। इनमें से एक महिला सलमान खान की बिल्डिंग की लिफ्ट तक पहुंच गई थी, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले किया।

Image

Salman Khan

Salman Khan security Breached: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से ही उनकी सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा चुके हैं। फैंस के साथ रहने वाले सलमान खान काफी समय से उनसे दूर हैं और सुरक्षा के घेरे में ही घर से बाहर आते हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद भी सलमान खान की सुरक्षा में चूक हुई और 48 घंटों के अंदर उनकी बिल्डिंग में दो शख्स घुस गए। इन दो में से एक महिला है और एक लड़ा है, जिसने भाईजान के घर में बिना इजाजत घुसने की कोशिश की है।

32 साल की ईशा छाबड़ा ने की चौंकाने वाली हरकत

मीडिया में सामने आई ताजा खबर के अनुसार, 19 मई की सुबह 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा ने सलमान खान की बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की। ये महिला सभी सुरक्षा घेरों को चकमा देकर लिफ्ट तक पहुंच गई थी, जिसके बाद बिल्डिंग के गार्ड्स ने इसे गिरफ्तार किया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बांद्रा पुलिस लगातार इस महिला से पूछताछ कर रही है और इसका मकसद जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अभी तक महिला से की पूछताछ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

छत्तीसगढ़ का लड़का भी घुसा भाईजान के घर में

जहां 19 मई के दिन एक महिला सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करती है, वहीं 20 मई के दिन छत्तीसगढ़ का एक लड़का भी यही हरकत करता है। खबरों के अनुसार, 20 मई के दिन छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक लड़का चुपचाप भाईजान के घर में घुसने की कोशिश करता है, जिसे पकड़ लिया जाता है। केवल 48 घंटों में 2 लोगों के द्वारा सलमान खान तक पहुंचने की कोशिश लोगों को हैरान कर रही है और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article