बॉलीवुड

Salman Khan ने Anant Ambani की बर्थडे पार्टी में गाया गाना, आवाज सुन लोगों ने कहा-'बस ये मत किया करो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 11:58 AM IST

Salman Khan At Anant Ambani Birthday Party Song: सलमान खान का अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद के भाईजान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Instagram

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। कभी सलमान खान की ड्रेस वायरल हो जाती है, तो कभी भाईजान के अंदाज पर फैंस फिदा हो जाते हैं। सलमान खान के कुछ महीने पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग से वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे। इस इवेंट में सलमान खान जमकर मस्ती करते हुए नजर आए थे। अब इन सब के बाद सलमान खान का अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हो गए।

सलमान खान गाया गाना

'टाइगर 3 (Tiger 3)' एक्टर सलमान खान अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सलमा खान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के साथ सिंगर बी प्राक भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान एकदम कूल अंदाज में दिखाई दिए। सलमान खान का नया अंदाज लोगों का उनका दीवाना बना रहा है। सलमान खान इस वायरल हो रहे वीडियो में बी प्राक के साथ मिलकर रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' का 'दुनिया जला देंगे' गाना गाते हुए नजर आए। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए। इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने सिंपल लुक में नजर आए।

सलमान खान के गाने पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

सलमान खान का ये गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के गाने का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'सलमान भाई सबकुछ किया करो लेकिन गाना मत गाया करो', तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई की तरफ से मैं माफी मंगता हूं'।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article