बॉलीवुड

Salman Khan ने खोली बॉलीवुड के नौजवान एक्टर्स की पोल, कहा- ‘हमारे चक्कर में वो भी पैसे बढ़ाते हैं’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 08:24 AM IST

Salman Khan on young bollywood actors: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इंडस्ट्री के यंग एक्टर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने शाहरुख, आमिर, अजय, अक्षय कुमार और खुद को इंडस्ट्री के वो 5 एक्टर बताए हैं जो अभी हार नहीं मानने वाले हैं। सलमान ने युवा एक्टर्स की फीस पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Image

Salman Khan on new bollywood actors

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड छोड़ने पर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान।
  • सलमान ने युवा एक्टर्स की भी पोल खोल दी है।
  • सलमान का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan on young bollywood Actors: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स प्रेस कॉन्फ्रेंस 2023 में नजर आए हैं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लेकर जान से मारने की धमकियों तक कई मुद्दों पर रिएक्ट किया है। इसके साथ ही सलमान खान ने पूछा गया कि बॉलीवुड के नौजवान यानी यंग एक्टर से मिल रहे कॉन्पिटिशन को लेकर वह क्या कहना चाहते हैं। इसपर सलमान खान का रिएक्शन देख हर कोई दंग रह गया है। सलमान खान ने अपने बयान से न सिर्फ हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है बल्कि बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर भी चीजें साफ कर दी हैं। आइए सलमान के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘हम अभी हार नहीं मानने वाले’

सलमान खान ने बॉलीवुड के युवा एक्टर्स की तारीफ करते हुए कहा, ‘ये सब ही काफी मेहनती और टैलेंटेड हैं। लेकिन मुझे लगता है कि शाहरुख, आमिर, मैं, अक्षय और अजय अभी हारने वाले नहीं है, बल्कि इनको जरूर थका देंगे। हमारी फिल्में चलती हैं, तो हमारे पैसे भी ज्यादा होते हैं और हमें देखकर ये अपनी फीस भी बड़ा लेते हैं। हम अभी बॉलीवुड में इतनी जल्दी हार मानने वाले नहीं है।’ सलमान खान का यह सैवेज रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ‘भाईजान’ की तारीफ

सलमान खान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस का भी दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाईजान ने सही कहा है ये 5 एक्टर बॉलीवुड की असली जान हैं।’ वही एक और यूजर ने लिखा, ‘आप ऋतिक रोशन और संजय दत्त को भूल गए सलमान।’ बता दें कि जान ने मिली धमकियों पर रिएक्ट करते हुए भी सलमान खान ने कहा कि वह सब के भाईजान नहीं हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article