बॉलीवुड

आनन-फानन में आमिर खान के घर पहुंचे सलमान खान, क्या जल्द Holi 2025 पर होगा मेगा अनाउंसमेंट!!

Salman Khan at Aamir Khan house: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) कुछ देर पहले ही दोस्त और एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के घर पहुंचे हैं। आमिर खान के घर के बाहर से सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। भाईजान अपनी लम्बी नीले रंग का गाड़ी में आमिर खान से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं।

Image

Salman Khan Aamir Khan

Salman Khan at Aamir Khan house: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में है, जिसका प्रमोशन चालू हो गया है लेकिन भाईजान फिल्म सिकंदर के प्रमोशन में जुटने की जगह दोस्त आमिर खान के घर पर बिरयानी खाने के लिए पहुंचे हैं। कुछ देर पहले ही आमिर खान के घर के बाहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपनी कार से अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने दोस्त आमिर खान (Aamir Khan) से ये मुलाकात क्यों प्लान की है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि ये दोनों मिलकर जल्द ही फैंस को बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं।

क्या जल्द ही साथ में फिल्म अनाउंस करने वाले हैं सलमान-आमिर

जब से इंटरनेट पर सलमान खान और आमिर खान का वीडियो सामने आया है, तब से फैंस के अंदर ये अरमान जाग उठे हैं कि उन्हें जल्द ही इन दोनों की साथ में कोई नई फिल्म देखने को मिल सकती है, जिसका ऐलान इस होली हो सकता है। ऐसे बहुत ही कम मौके आते हैं जब सलमान खान अचानक से आमिर खान के घर पर पहुंचते हैं। होली से पहले भाईजान का आमिर खान के घर पर यूं जाना फैंस के लिए एक बड़ी उम्मीद जैसा है। ये उम्मीद पूरी होती है या नहीं, ये तो तभी पता चलेगा जब भाईजान आमिर से मिलकर बाहर आएंगे।

ईद 2025 पर आएगी सलमान खान की सिकंदर

अभिनेता सलमान खान की सिकंदर (Sikandar) ईद 2025 के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी। इस फिल्म में वो रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। भाईजान की फिल्म सिकंदर के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस मान रहे हैं कि लम्बे समय के बाद भाईजान की फिल्म ईद के मौके पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी और कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर डालेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article