बॉलीवुड

Katrina Kaif के सामने Salman Khan ने खींची विक्की कौशल की टांग, कहा 'लंबा चौड़ा है बहुत मारेगा'

Salman Khan on Vicky Kaushal: बीती रात सपनो के शहर मुंबई में टाइगर 3 का प्रोमोशन इवेंट हुआ, जहां फिल्म की सारी स्टार कास्ट पहुंची। ऐसे में इसी दौरान कटरीना के सामने सलमान खान ने विक्की कौशल की तांग खींची।

Image

Salman Khan Pulled Leg of Vicky Kaushal

Salman Khan on Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही उनकी फिल्म सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में बीती रात फिल्म प्रमोशनल इवेंटहुए जहां सलमान के साथ कटरीना कैफायर इमरान हाश्मी भी नजर आए। फिल्म को अभी भी जोरों-शोरों से प्रोमोट किया जा रहा है। इसी के साथ इवेंट के दौरान खूब मस्ती मजाक भी हुआ। लेकिन सभी का ध्यान तब खींचा जब सलमान ने कटरीना के सामने विक्की कौशल की तांग खींची। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

दरअसल टाइगर 3 (Tiger 3) के इवेंट में कई मीडिया वाले और फैंस पहुंचे थे, ऐसे में एक फैन ने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को फूल देना चाहा। ऐसे में एक्ट्रेस की शादीशुदा की जिंदगी पर सलमान खान (Salman Khan) ने चुटकी लेते हुए कहा कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बहुत लंबा चौड़ा है, बहुत मारेगा तेरे को। जिसके बाद सभी बहुत तेज-तेज हसने लगे। खुद कटरीना कैफ ब्लश करने लगी एक्टर की बात सुन के।

वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान आज बी कैट की इज्जत करते हैं बहुत, प्यार साफ दिखता है सलमान की आंखों में। हो सकता है अगले जन्म में दोनों साथ हो। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म ने छठे दिन 13 200 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल हो गई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article