बॉलीवुड

धर्मेंद्र के गुप्त अंतिम संस्कार पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, सनी और बॉबी देओल की जमकर की तारीफ

Salman Khan Praises Sunny-Bobby Deol : बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान सलमान ने धर्मेंद्र( Dharmendra) के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट का भी जिक्र किया और सनी, बॉबी और पूरे परिवार की दिल से सराहना की। इस मौके पर सलमान खान इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

Image

Salman Khan Praises Sunny-Bobby Deol

Salman Khan Praises Sunny-Bobby Deol: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले हमेशा दर्शकों के लिए खास रहा है, लेकिन इस बार एक ऐसा पल आया जिसने सलमान खान को भावुक कर दिया। दरअसल, पिछले साल धर्मेंद्र शो पर आए थे और उन्होंने फिर से आने का वादा किया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। जैसे ही शो में उनकी पुरानी क्लिप दिखाई गई, सलमान खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं।

रोते हुए सलमान बोले( Salman Khan) , "मुझे नहीं लगता कि धरम जी जैसा कोई इंसान हो सकता है। उन्होंने अपनी ज़िंदगी बिंदास जी और पूरी तरह जिया। सिनेमा को उन्होंने 60 साल से ज्यादा दिए। उन्होंने हमें सनी, बॉबी और ऐशा दिए… और जब से वो इंडस्ट्री में आए, उनका सिर्फ एक ही मकसद था—अच्छा काम करना। उन्होंने हर तरह की भूमिकाएं निभाईं—ड्रामा, इमोशन, कॉमेडी—और हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया। मैंने अपने करियर में उन्हें फॉलो किया है।

सलमान आगे कहते हैं, “पहली बार मैंने देखा कि सभी ने धरम जी पर जो मीम्स और रील्स बनाए, वो कितने प्यार और खूबसूरती से बनाए। धरम जी का निधन 24 नवंबर को हुआ, उसी दिन मेरे पापा का जन्मदिन भी होता है। और कल (8 दिसंबर) धरम जी का जन्मदिन होता है, जो मेरी मां का भी जन्मदिन है। धरम जी का गुजरना मेरे पिता के बर्थडे और उनका जन्मदिन मेरी मां के बर्थडे से जुड़ा हुआ है।”

शो के दौरान सलमान ने धर्मेंद्र( Dharmendra) के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट का भी जिक्र किया और सनी, बॉबी और पूरे परिवार की दिल से सराहना की। उन्होंने कहा, “अगर मैं इतना महसूस कर सकता हूं, तो सोचिए सनी, बॉबी, ईशा, अहाना, प्रकाश आंटी और हेमा जी कैसा महसूस कर रहे होंगे। बहुत कम अंतिम संस्कार इतने सम्मानजनक होते हैं। एक था सूरज बड़जात्या की माता जी का, और दूसरा धरम जी का। धरम जी की प्रेयर मीटिंग बेहद गरिमा और सम्मान के साथ हुई। सब रो रहे थे, लेकिन एक डेकोरम, एक रेस्पेक्ट और लाइफ का सेलिब्रेशन भी था। सनी, बॉबी और पूरे परिवार को सलाम। मुझे लगता है कि हर फ्यूनरल ऐसा ही होना चाहिए।”

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article