बॉलीवुड

Singham Again में चुलबुल पांडे बनकर छाए Salman Khan! एक्टर के फर्स्ट लुक ने मचाया भौकाल, देखें वायरल वीडियो

अजय देवगन की सिंघम अगेन में सलमान खान चुलबुल पांडे का रोल प्ले करने वाले हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया है। वीडियो में सलमान खान का स्वैग देखने लायक है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच।

Image

Singham Again (credit Pic: Instagram)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अजय के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। रोहित की काप ड्रामा यूनिवर्स में सलमान खान के कैमियो रोल करने की खबर सामेन आई थी। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। ये भी पढ़ें- CBFC ने कार्तिक आर्यन की Bhool Bhulaiyaa 3 में नहीं लगाया कोई कट, फिल्म के कुछ शब्दों और डायलॉग में की बदलाव की अपील

अब सलमान का वीडियो सामने आया है जिसके बैकग्राउंड में अजय कहते हैं, जो काम कोई पुलिस वाला नहीं कर सकता। वो काम सिर्फ एक पुलिस वाला कर सकता है और सलमान खान की धमाकेदार एंट्री होते नजर आती है। एक्टर फिल्म में चुलबुल पांडे के रोल में कैमियो निभाएंगे। भाईजान के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

सिंघम अगेन से सामने आया सलमान खान का फर्स्ट लुक

इस वीडियो को एक फैन ने पोस्ट किया है। सलमान के इस वीडियो को फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने आधिकारिक रूप से ऑफिशियल नहीं किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ये एक एडिटेड वीडियो है। सिंघम अगेन में सलमान नजर आएंगे या नहीं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। टाइम्स नाऊ नवभारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

सिंघम अगेन के साथ इस साल दिवाली पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। यूएई में सिंघम अगेन एडवांस बुकिंग के मामले में भूल भुलैया 3 को पीछे छोड़ रही है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article