बॉलीवुड

Sikander: ट्रेन ही नहीं प्लेन पर भी स्टंट करेंगे सलमान खान, भाईजान संग नजर आएगी ये हसीना

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 01:45 PM IST

Sikandar Shooting Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच सिकंदर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सलमान ट्रेन से लेकर प्लेन तक पर एक्शन करने वाले हैं।

Image

Salman Khan sikandar New Update

Sikandar Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान काफी समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सलमान खान ने साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से हाथ मिलाया है। सलमान खान एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर में अहम रोल में नजर आएंगे। सलमान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म सिकंदर के एक्शन सीन्स और एक एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की फिल्म में किस हसीना की एंट्री हुई है।

इस हसीना की हुई 'सिकंदर' में एंट्री

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में सलमान खान की इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने धांसू एंट्री मारी है। रश्मिका मंदाना के बाद अब इस बॉलीवुड स्टार की बहन भी सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाली है। हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल हुई खास बातचीत में वरुण धवन की बहन अंजिनी धवन ने फिल्म सिकंदर में एंट्री की खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। साथ ही साथ अंजिनी धवन ने बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में काम करना किसी सपने से कम नहीं है। अंजिनी धवन की एंट्री के साथ-साथ राहुल रॉय की सलमान खान के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसके बाद एक्टर की फिल्म में एंट्री को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। आपको बता दें कि वायरल हो रही फोटो में राहुल रॉय और सलमान खान साथ नजर आ रहे हैं।

धमाकेदार होंगे फिल्म के एक्शन सीन्स

सलमान खान की फिल्म सिकंदर में स्टार्स की एंट्री के साथ-साथ एक्शन सीन्स को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस फिल्म में प्लेन से लेकर ट्रेन तक में एक्शन सीन्स देते नजर आएंगे। जो काफी धमाकेदार होने वाले हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर साल 2025 में ईद पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article