बॉलीवुड

Lagaan 25th Bash: गौरी के हाथों में हाथ डाल इवेंट में पहुंचे Aamir Khan, 'राधे भैया' बन सलमान ने दिखाया स्वैग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 14, 2026, 12:31 PM IST

Aamir Khan Production Event: एक्टर आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे होने पर एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, लेकिन सलमान खान ने सबका ध्यान खींच लिया।

Image

सलमान खान के लुक ने खींचा ध्यान (Image Source: Zoom)

Aamir Khan Production House Event: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुए हैं। आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले आमिर खान ने बताया था कि वो तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद आमिर खान अपनी होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अब इन सब के बीच आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस और फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर स्पेशल इवेंट रखा था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, लेकिन सबका ध्यान सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी तरफ खींच लिया।

नए लुक में नजर आए सलमान खान

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सलमान खान अभी हाल ही में सामने आया नया लुक है। आमिर खान की अभी हाल ही में रखी गई एक पार्टी में सलमान खान का नया लुक देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर छा गया। सलमान खान ने अपने ऑल-ब्लैक लुक से सबका ध्यान खींच लिया। वो लेदर ब्लेजर, अंदर वेस्ट और डिस्ट्रेस्ड जींस में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके नए हेयरकट की हुई। पहली बार बज-कट लुक में दिखे सलमान को देखकर हर कोई हैरान हो गया।

गौरी स्प्रैट के साथ दिखे आमिर खान

इस इवेंट में एक्टर आमिर खान अपनी होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ दिखाई दिए। इस दौरान आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की वीडियो और तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। तो वहीं करीना कपूर का नया लुक देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। आमिर खान की फिल्म लगान में गौरी के रोल में नजर आने वाली ग्रेसी सिंह भी नजर आईं। ग्रेसी सिंह का को देख लोगों को पुराने दिन याद आ गए।

ये स्टार्स भी आए नजर

आमिर खान के इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर के अलावा रेखा, जूही चावला, जावेद अख्तर, किरण राव और सनी देओल के दोनों बच्चे भी नजर आए। आमिर खान के इवेंट से सामने आई इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article