Salman Khan Says He Wanted To To Sitaare Zameen Par Before Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है। आमिर खान की एक और मोस्ट अवेटेड मूवी 'सितारे जमीन पर' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आईं। बीती रात मुंबई में 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की। सलमान खान (Salman Khan) ने स्क्रीनिंग के दौरान आमिर संग जमकर पोज दिये, साथ ही पैपराजियों के सामने खूब मस्ती भी की। सलमान खान ने पैपराजियों के सामने बताया कि आमिर खान की ये फिल्म वो करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए हां भी कह दी थी।
सलमान खान (Salman Khan) का 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की स्क्रीनिंग से जुड़ा वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सलमान खान ने आमिर खान की पोल खोलते हुए पैपराजियों के सामने कहा, "इसने मुझे कहानी नहीं बताई मूवी की, केवल सब्जेक्ट देखने के लिए बुलाया था। मैं चला भी गया और मुझे बहुत अच्छी लगी ये मूवी। मैंने हां भी कह दी थी, लेकिन मेरे पास फोन आता है कि 'ये मूवी मैं कर रहा हूं।' मैंने इस फिल्म की इतनी तारीफ की थी कि आमिर खान खुद बोले कि मैं फाड़ दूंगा मूवी में। और ये सच में बेहद जबरदस्त रहे।"
सलमान खान (Salman Khan) ने 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) से जुड़ी ये बातें मजाक में कही थीं। वहीं आमिर खान भी उनकी बातें सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आमिर खान ने पैपराजियों से कहा कि अगर ये बोलता तो मैं क्या रोकता इसे? बता दें कि आमिर खान और सलमान खान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ नजर आए थे।
