बॉलीवुड

'बैटल ऑफ गलवान' के बाद सलमान खान की झोली में आ गिरा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, Mahesh Narayanan करेंगे डायरेक्ट

Salman Khan's Next With Mahesh Narayanan: 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान इस समय बड़ी समझधारी के साथ प्रोजेक्ट्स चुन रहे हैं। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अपूर्वा लाखिया की 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद अब सलमान खान के हाथ मलयालम डायरेक्ट महेश नारायणन की नेक्स्ट मूवी लग गई है।

Image

Salman Khan

Salman Khan's Next With Mahesh Narayanan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के साथ अब साउथ के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स काम करने के लिए बेताब हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने अपने नई फिल्म 'गलवान' का नया मोशन जारी करते हुए प्रोजेक्ट की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया करने वाले हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद सुपरस्टार सलमान खान के हाथ एक नई पीरियड थ्रिलर मूवी लगी है। आइए जानते हैं कि इस मूवी के लिए सलमान खान ने किस डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने मलयालम डायरेक्टर महेश नारायणन ने साथ 4 से 5 मीटिंग की है। सलमान खान ने महेश नारायणन के साथ काम पीरियड थ्रिलर पर काम करने के लिए हरी झंडी दे दी है। यह मूवी 1970 से लेकर 1990 के दशक में सेट की जाएगी। बताया जा रहा है कि सलमान खान को ये आईडिया काफी पसंद आया है। इस समय सलमान खान अपने कम्फर्ट जों से बाहर निकलकर फिल्में करने के लिए तैयार हैं।

इस समय सलमान खान फिल्म 'गलवान' की तैयारी में लगे हुए हैं। इस मूवी में सलमान खान को एकदम फिटनेस में देख जाएगा, जिसके लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी के लिए मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को चुना है। आखिरी बार सलमान खान को फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article