बॉलीवुड

Vamshi Paidipally की नेक्स्ट मूवी से धमाका करेंगे सलमान खान, डायरेक्टर का होगा हिंदी डेब्यू

Salman Khan's Next With Vamshi Paidipally: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान ने अब लोकप्रिय तेलुगु निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी पहली हिंदी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद शुरू की जाएगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan's Next With Vamshi Paidipally: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ हर डायरेक्टर लाइफ में एक बार काम करना चाहता है। साउथ से लेकर नार्थ में भी सलमान खान की फुल डिमांड है। बीते कई दिनों से सलमान खान वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को करने में व्यस्त हैं। इस मूवी की शूटिंग को मेकर्स ने काफी हद तक पूरा कर लिया है। 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान के हाथ साउथ के फेमस निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की मूवी लगी है।

वामशी पेडिपल्ली संग काम करेंगे सलमान खान

लोकप्रिय तेलुगु निर्देशक वामशी पेडिपल्ली अब हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वामशी ने अपनी नेक्स्ट मूवी के लिए सलमान खान को कास्ट करने का मन बनाया है। बॉलीवुड हंगामा को सूत्र ने बताया है कि सलमान खान ने भी वामशी के साथ उनकी अगली फिल्म करने के लिए हामी भर दी है। यह मूवी एक्शन और ड्रामा का मिश्रण बताई जा रही है। 'बैटल ऑफ गलवान' के रिलीज होने के बाद सलमान खान और वामशी अपनी फिल्म की शूटिंग को शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्वा लाखिया द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अंकुर भाटिया, चित्रांगदा सिंह, साकिब सलीम, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज और जेन शॉ सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की यह मूवी 17 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। इससे पहले सलमान खान को 'सिकंदर' मूवी में देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article