बॉलीवुड

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस, इस दिन होगी सुनवाई

Salman Khan Issued Notice By Delhi High Court: सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए आदेश दिया। अब चीनी AI प्लेटफॉर्म की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी है।

Image

pic credit- salman khan instagram

Salman Khan Issued Notice By Delhi High Court: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर लोग काफी बातें कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान की मूवी बैटल ऑफ गलवान का एक टीजर आउट हुआ, जिसे लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी को भी सलमान खान की इजाजत के बिना उनके नाम, आवाज, चेहरा या कोई भी खास पहचान वाले तत्वों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अब चीनी AI प्लेटफॉर्म की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चीनी एआई वॉइस जनरेशन प्लेटफॉर्म की याचिका पर दिया गया है। कोर्ट ने सलमान खान से चार हफ्तों के अंदर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। याचिका में 11 दिसंबर के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसमें हाई कोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दी थी। उस आदेश में कोर्ट ने सलमान की आवाज और पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। बता दें कि सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी।

इस फिल्म में दिखाई देंगे सलमान खान

बताते चलें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 2020 की गलवान घाटी झड़प पर आधारित एक वॉर ड्रामा है, जिसमें सलमान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में हैं, और यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड एक्ट्रेस के रोल में है। सलमान खान चित्रांगदा सिंह की फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। मालूम हो कि बीते साल भाईजान की फिल्म सिकंदर ने सभी को निराश किया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article