सलमान खान (Salman Khan) 59 साल की उम्र होने के बाद भी फिल्मों में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। हर साल सलमान खान अपनी जबरदस्त फिल्में फैंस के लिए लेकर आते है। फैंस सिंकदर के बाद अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब जब उनकी अगली फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, तो एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर जिम में कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में आई अपडेट के अनुसार सलमान खान इस समय अपनी अगली फिल्म के लिए लो-ऑक्सीजन कंडीशनिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 2020 के गलवान घाटी क्लैश पर आधारित है, जो एक दमदार वॉर ड्रामा है। इस फिल्म के लिए एक्टर जबरदस्त फिजिकल और इमोशनल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग लेह जैसी ऊंचाई वाली जगह पर होगी। सलमान खान इस फिल्म के लिए बेहद सख्त ट्रेनिंग रूटीन अपना रहे हैं। सलमान इस रोल को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।
देशभक्ति और गहरे जज़्बातों की कहानी
इस प्रोजेक्ट की कहानी का हिस्सा देशभक्ति और गहरे जज़्बातों से जुड़ा हुआ है। सलमान खान एक असली ज़िंदगी के हीरो की भूमिका निभाकर वो अपने स्टारडम का इस्तेमाल एक ऐसी कहानी को रोशनी में लाने के लिए कर रहे हैं, जो वाकई मायने रखती है।फिल्म के टाइटल और बाकी डिटेल्स अभी तक मेकर्स ने फैंस को नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक यह 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ना सिर्फ एक मेजर ब्लॉकबस्टर होगी, बल्कि देशवासियों के दिल को भी छूने में सफल रहेगी।
