Salman Khan Pics: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi May War Rest in Peace) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज में देरी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन सलमान खान फिल्म्स ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया था। इस बीच सलमान खान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। सलमान खान के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। आइए नजर डालते है इस पिक्चर पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'कोई काम नहीं आएगा' सलमान खान ने शो Alliance में आने से पहले भाई को दी थी ये सलाह)

सलमान खान ने शेयर कीं फोटोज (pic credit-instagram)
सलमान खान ने शेयर कीं फोटोज
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ 'मातृभूमि' लिखा और बाकी काम उनकी तस्वीरों ने कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। इन तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक फिटेड टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिल्वर चेन, ब्रेसलेट और अपना मशहूर ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। हल्की दाढ़ी और दमदार एक्सप्रेशन के साथ सलमान खुले माहौल में पोज देते दिख रहे हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट पर फैंस ने फायर और हार्ट-आई इमोजी के साथ खूब प्यार बरसा रहे हैं।
मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' पर टिकी है सभी की नजरें
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज सीबीएफसी की वजह से टल गई है। इन खबरों पर सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड के पास भेजा ही नहीं गया है। इसलिए देरी की खबरें पूरी तरह गलत हैं। मेकर्स ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि किसी भी वायरल खबर पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर ही शेयर की जाएगी। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं।
