बॉलीवुड

'कोई काम नहीं आएगा' सलमान खान ने शो Alliance में आने से पहले भाई को दी थी ये सलाह

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 3, 2026, 11:26 AM IST

Sohail Khan On Upcoming Show Alliance: सोहेल खान ने खुलासा किया कि रियलिटी शो 'अलायंस' में जाने से पहले सलमान खान ने उन्हें एक सलाह दी थी। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने क्या कहा...

Image

सोहेल खान को सलमान खान ने दी सलाह (Image Source: IMDb)

Sohail Khan On Upcoming Show Alliance: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) को लेकर चर्चा में हैं। इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सोहेल खान इस शो में कई ऐसे खुलासे करते दिखाई देंगे, जो लोगों हैरान कर देंगे। शो शुरू होने से पहले उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है। सोहेल खान ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोहेल खान ने बताया कि इस शो में हिस्सा लेने से पहले उनके भाई सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें साफ शब्दों में समझाया था कि यहां उनका स्टारडम या इंडस्ट्री में उनकी पहचान किसी काम नहीं आएगी।

सोहेल खान ने किया ये खुलासा

एक्टर सोहेल खान एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह सोहेल खान का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। सोहेल खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'शो अलायंस में परिवार का नाम आपका सहारा नहीं बनता। इंडस्ट्री में आपकी पहचान भी किसी काम नहीं आती। यहां सिर्फ मैं हूं, मेरी सोच है और मैं गेम कैसे खेलता हूं, यही मायने रखता है। अगर इस शो के बाद लोग मेरा ऐसा रूप देखें, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी, तो वही मेरे यहां आने की सबसे बड़ी वजह होगी।'

होस्ट करना काफी मुश्किल

सोहेल खान ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो किसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बनेंगे। 'मैंने सलमान को 'बिग बॉस' होस्ट करते देखा है। मुझे पता है कि इसमें कितनी एनर्जी लगती है, कितना ड्रामा होता है और इमोशनल रूप से कितना मुश्किल होता है। मैं हमेशा सोचता था कि वो उनकी जगह है, मेरी नहीं।' सोहेल ने आगे कहा, 'सलमान का शो लोगों की पर्सनैलिटी, टकराव और इमोशंस पर चलता है। लेकिन ये शो उससे बिल्कुल अलग है। यहां दिमाग से खेलना पड़ता है। रणनीति बनानी होती है। सामने वाले को मात भी देनी होती है और उसे पता भी नहीं चलना चाहिए कि वह मात खा गया है। यही चुनौती मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई।'

ऐसा था सलमान खान का रिएक्शन

सलमान खान की रिएक्शन के बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने कहा, 'उन्हें ये जानकर दिलचस्पी हुई। फिर उन्होंने मुझसे पूछा, 'तुम्हें पूरा यकीन है कि तुम किस चीज में उतर रहे हो?' उन्हें जानता हूं, इसलिए समझ गया कि ये उनके अंदाज में एक चेतावनी भी थी और आशीर्वाद भी। मैंने उसे उसी तरह स्वीकार किया।' जब उनसे पूछा गया कि अगर पूरा खान परिवार किसी रियलिटी शो में जाए तो कौन क्या भूमिका निभाएगा, इस पर सोहेल ने कहा, 'लीडर तो जाहिर है सलमान ही होंगे। वो किसी भी कमरे में जाते हैं तो पूरा माहौल उनके हिसाब से बदल जाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'शांति बनाए रखने वाला शायद अरबाज होंगे। वो सबकी बात सुनते हैं, बीच का रास्ता निकालता है और सभी को जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है।' मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट के सवाल पर सोहेल ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं अपना नाम ले सकता हूं, लेकिन सच कहूं तो ये मेरी मां सलमा खान हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article