बॉलीवुड

सलमान खान ने दिखाई अपनी सॉलिड बॉडी, डोले-शोले फ्लॉन्ट करते हुए कहा- 'वो ही काम आएगा'

Salman Khan Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बीच भाईजान ने अपने फैंस को एक स्पेशल मैसेज दिया है। साथ ही सलमान खान ने अपनी धांसू बॉडी भी दिखाई है। आइए नजर डालते हैं सलमान की फोटोज पर....

Image

salman khan body

Salman Khan flaunts his Physique: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लोगों काफी उम्मीद थी, हालांकि मूवी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। इसके बावजूद भी सलमान खान की फैन फॉलोइंग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। बता दें कि आज भी सलमान खान की एक झलक पाने के लिए करोड़ों फैंस बेकरार रहते हैं। इस बीच सलमान खान ने अपने फैंस का दिन बना दिया है। उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

सलमान खान ने दिखाई धांसू बॉडी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने डोले-शोले दिखा रहे हैं। सलमान ने इन फोटोज को साझा करते हुए लिखा, 'आईने में नजर आ रहे शख्स की ख्याल रखो और उसे प्रोटेक्ट करो। वो ही काम आएगा।' इस तरह सलमान ने अपने फैंस को फिट रहने का मैसेज दिया है। बॉलीवुड के भाईजान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि सलमान खान की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। चंद घंटों में ही इस पोस्ट को साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया हैं।

इस फिल्म में नजर आए थे सलमान खान

बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान हाल ही में फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी थीं। हालांकि भाईजान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई। मालूम हो कि सलमान खान की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में बजरंगी भाईजान 2 से लेकर किक 2 तक के नाम शामिल है। फैंस इन मूवीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article