सलीम खान और जावेद अख्तर ने दर्शकों को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें से कई तो कल्ट क्लासिक हैं, जिन्हें दर्शक आज भी देखते हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे सफल इस फिल्म जोड़ी ने अचानक से ही साथ में काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद कई तरह की बातें बनीं। जब इन दोनों के बच्चों ने फिल्मों में कदम रखा तो लोगों ने कभी सोचा भी नहीं कि ये साथ में काम करेंगे क्योंकि सलीम-जावेद ने एक-दूसरे के साथ काम करना ही ऐसे मोड़ पर छोड़ा था। जो दर्शकों ने कभी नहीं सोचा, वो होने जा रहा है क्योंकि बॉलीवुड के अंदरखाने से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और फरहान अख्तर जल्द ही एक पीरियड ड्रामा के लिए हाथ मिला सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर हुए गिरफ्तार
Salman Khan-Farhan Akhtar करेंगे साथ में काम
पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो सलमान खान और फरहान अख्तर पिछले एक महीने से फिल्म को लेकर बात कर रहे थे। फरहान ने सलमान को कई कहानियां सुनाई, जिनमें से उन्हें एक पीरियड ड्रामा पसंद आई है। सलमान खान ने इस कहानी को करने में उत्सुकता जताई है। फरहान अख्तर इस मूवी को बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं। सूत्र के अनुसार, "सलमान खान और फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से लगातार मिल रहे हैं और साथ में काम करने के बारे में बात कर रहे हैं। सलमान खान ने फरहान के एक प्रोजेक्ट में दिलचस्पी भी जताई है। अभी इस मूवी को लेकर चर्चाएं शुरुआती दौर में हैं लेकिन जैसी स्पीड है उसे देखते हुए जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। यह पहला मौका होगा जब सलमान खान और फरहान अख्तर साथ में आएंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल के चेहरे पर दिखा बंटवारे का दर्द, प्रीति जिंटा के लुक पर टिक गई सभी की नजरें

सलीम-जावेद के बेटे Salman Khan-Farhan Akhtar बनाएंगे मूवी!! पीरियड ड्रामा के लिए मिलाया हाथ
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "सलमान खान और फरहान अख्तर की ये फिल्म एक मैसिव पीरियड ड्रामा होगी, जिसे बहुत बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा। फरहान इस प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फरहान और सलमान पहली बार साथ में काम करने के लिए एक्साइटेड हैं और जल्द ही फैंस को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।"
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही मातृभूमि में दिखाई देंगे, जिसके बाद उनकी एक्शन ड्रामा रिलीज होगी, जिसे वामशी पेडिपल्ली बना रहे हैं। इन दोनों मूवीज के बाद भाईजान अपनी पहली सुपरहीरो मूवी लेकर आएंगे, जिसे राज एंड डीके बनाएंगे। वैसे आप भाईजान की चारों मूवीज में से किसके लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
