बॉलीवुड

सलमान खान ने की हॉलीवुड फिल्म में एंट्री, सेट से लीक हुआ भाईजान का पहला लुक

सलमान खान की 'सिकंदर' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। वहीं इन दिनों सलमान खान अपनी हॉलीवुड फिल्म के लिए सऊदी अरब में शूटिंग कर रहे हैं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक हॉलीवुड थ्रिलर होने वाली है।

Image

Salman Khan

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का काफी ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर भाईजान की एक फोटो लीक हुई है। बताया जा रहा है कि ये फोटो उनकी हॉलीवुड फिल्म से है, जिसमें वो एक कैमियो रोल करने वाले हैं। इस लीक फोटो में एक्टर दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार 12 साल के बाद सलमान खान और संजय दत्त एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस खबर को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और दोनों सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ही स्टार का काफी छोटा रोल होने वाला है। दोनों ही इस फिल्म में कैमियो रोल करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें सलमान खान कोट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

द सेवन डॉग्स से लीक हुई फोटो

इस वायरल वीडियो देखकर पता चल रहा है कि ये सैटअप किसी घर की ओपन बालकनी में किया गया है। वीडियो में बहुत सारे घर भी नजर आ रहे हैं। सामने एक गली भी दिखाई दे रही है, जहां दुकानें भी है। भाईजान का ये लुक जिस फिल्म के सेट से लीक हुआ है उसे फैंस ‘द सेवन डॉग्स’ बताया जा रहा है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इन दोनों के साथ-साथ मूवी में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article