Salman Khan Birthday Inside Party Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान स्टार्स से लेकर फैंस तक विश करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सलमान खान की बर्थडे पार्टी का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की इस वायरल वीडियो में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: सलमान का जन्मदिन मनाने फॉर्महाउस पहुंचे ये सितारे
सलमान खान ने काटा केक
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही सामने आया एक वीडियो है जो उनकी बर्थडे पार्टी है। सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई स्टार्स पहुंचे थे, अब इस पार्टी का नया वीडियो सामने आया है। पार्टी में सलमान खान अपने परिवारवालों के साथ नजर आ रहे हैं। इस पार्टी का सबसे इमोशनल मोमेंट वो था जब सलमान ने अपने पापा सलीम खान (Salim Khan) का हाथ पकड़कर बड़ा सा बर्थडे केक काटा। ब्लैक टी-शर्ट और जींस में क्लीन शेव्ड लुक वाले सलमान चार्मिंग लग रहे थे और फैमिली ने मिलकर 'हैपी बर्थडे' गाया। इस हार्टवॉर्मिंग वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पार्टी में सलमान की मॉम सलमा खान, सिस्टर अर्पिता खान शर्मा अपने हसबैंड आयुष शर्मा और बच्चों अहिल-अयात के साथ थीं। भतीजे अरहान खान (अरबाज का बेटा) और निर्वाण खान (सोहेल का बेटा) भी पहुंचे।
यहां देखें सलमान खान का वीडियो
सलमान खान इस फिल्म में आएंगे नजर
सलमान खान इस वायरल हो रहे वीडियो के अलावा सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर भी सुर्खियों में है। सलमान खान की ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान फौजी के रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की वायरल हो रही वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
