बॉलीवुड

Salman Khan के बॉडीगार्ड ने दिया आमिर खान के बेटे जुनैद को धक्का? वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान बीती शाम आमिर खान की लगान के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए, जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान का बॉडीगार्ड जुनैद को साइड करते दिखाई दे रहा है।

Image

Salman Khan के बॉडीगार्ड ने दिया आमिर खान के बेटे जुनैद को धक्का? वीडियो हुआ वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • लगान के 25 साल पूरे होने का मनाया गया जश्न
  • आमिर के बुलावे पर पहुंचे थे सलमान खान
  • भाईजान के बॉडीगार्ड ने दिया जुनैद को धक्का

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बीती शाम आमिर खान की सक्सेसफुल मूवी लगान के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए। इवेंट पर सलमान खान नए लुक में पहुंचे, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। छोटे-छोटे बालों में सलमान खान फैंस को तेरे नाम की याद दिला रहे थे, जो तस्वीरें-वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इवेंट से सलमान खान के लुक के साथ-साथ एक और चीज वायरल हुई, जो जुनैद खान की वीडियो है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इस इवेंट का हिस्सा था, जिन्हें सलमान खान का बॉडीगार्ड धक्का मारता दिख रहा है। जुनैद का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Alpha स्टार Sharvari Wagh के हाथ लगी Kartik Aaryan की 200 करोड़ी मूवी!!

क्या Salman Khan के बॉडीगार्ड ने मारा Junaid Khan को धक्का

असल में लगान के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए कई सारे लोग पहुंचे थे। इनमें सलमान खान और करीना कपूर खान जैसे सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक सभी शामिल थे। इस दौरान बॉडीगार्ड्स इस कोशिश में दिखे कि इवेंट पर पहुंच रहे सेलेब्स को कोई दिक्कत ना हो। इसी दौरान जुनैद खान को सलमान खान का बॉडीगार्ड साइड करते हुए दिखा जा सकता है। जब से ये वीडियो सामने आई है, हर कोई यही बात कर रहा है कि आमिर खान के इवेंट पर उनके बेटे के साथ ऐसा कैसे हो सकता है? टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा

Salman Khan के बॉडीगार्ड ने दिया Junaid Khan को धक्का

Salman Khan के बॉडीगार्ड ने दिया Junaid Khan को धक्का

फैंस वीडियो को देखने के बाद ऐसा बोल रहे हैं कि बॉडीगार्ड ने शायद जुनैद खान को एक फैन समझ लिया क्योंकि वो बहुत ही सामान्य कपड़े पहनकर पहुंचे थे। जुनैद खान सिंपल ही रहना पसंद करते हैं, जिस कारण वो लग्जरी कपड़ों से दूर रहते हैं। ऐसे में जब वो इवेंट पर पहुंचे तो सलमान खान का बॉडीगार्ड उन्हें पहचान ही नहीं पाया और उसने भाईजान के आते ही जुनैद को साइड कर दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article