बॉलीवुड

Salman Khan के जन्मदिन पर फैंस को मिली बड़ी सजा, पुलिस ने लाठी-चार्ज कर लोगों को खदेड़ा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2022, 08:49 AM IST

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन पर फैंस को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रिटर्न गिफ्ट दिया है। सलमान खान के बर्थडे पर उनके घर के बाहर अचानक भगदड़ मच गई और पुलिस ने लाठी-डंडों से फैंस को खदेड़ दिया। इस बीच यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नारजगी जताई है।

Image

Salman Khan Birthday

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान के फैंस पर हुआ लाठी चार्ज।
  • मुंबई पुलिस ने फैंस पर बरसाए डंडे और लाठी।
  • जन्मदिन पर भाईजान के घर के बाहर मची भगदड़।

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 57 साल के हो गए हैं। सलमान खान के जन्मदिन पर उनके लाखों फैंस ने भाईजान को बर्थडे (Happy Birthday Salman Khan) की बधाई दी है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार से लेकर सलमान के जिगरी दोस्तों का उनके घर पर जमावड़ा लगा रहा है। अब फैंस कहां पीछे हटने वाले थे, सल्लू भाई के लाखों फैंस भी उनके घर के बाहर इकट्ठे हो गए और चक्का जाम कर दिया। फिर वहां मौजूद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और लाठी चार्ज कर फैंस को खदेड़ने लगी। सलमान खान के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर भगदड़ मच गई और फैंस को तितर-बितर कर दिया गया।

सलमान खान ने फैंस को कराया इंतजार

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर फैंस सुबह से ही एक्टर की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे और पूरा दिन उनके घर के बाहर ही खडे़ थे, ऐसे में शाम को जब सलमान अपनी बालकनी से फैंस के सामने आए तो यहां मौजूद लोग खुशी से पागल हो गए और पुलिस के बैरिकेट तोड़ घर के नजदीक आ गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए लोगों पर लाठी चार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल भयानी ने पोस्ट की है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में अब यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यार कितने बुरे हैं ये लोग.. ऐसे भी फैन होने का क्या फायदा की मार ही खानी पड़े।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब फैंस को पुलिस से डंडा खाकर रिटर्न गिफ्ट मिल रहा है।’

बता दें कि सलमान खान 27 दिसंबर 2022 को 57 साल के हो गए हैं। इस बीच शाहरुख खान से लेकर, कार्तिक आर्यन तक बॉलीवुड के कई सितारे सलमान खान के बर्थडे बैश में नजर आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article