बॉलीवुड

Salman Khan Birthday: कैटरीना कैफ ने दी 'भाईजान' को जन्मदिन की बधाई, कहा- 'टाइगर को बर्थडे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 27, 2022, 03:03 PM IST

Happy Birthday Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। भाईजान के जन्मदिन के मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें बर्थडे की बधाई दे रही है। इस मौके पर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कैटरीना ने इंस्टाग्रान स्टोरी शेयर की है।

Image

Salman Khan and Katrina Kaif

KEY HIGHLIGHTS
  • कैटरीना कैफ ने सलमान खान को दी जन्मदिन की बधाई।
  • सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • सलमान खान के बर्थडे बैश में कई बॉलीवुड एक्टर नजर आए हैं।

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 27 दिसंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। भाईजान के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के साथ ही देशभर के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ कल सलमान खान के बर्थडे बैश में तो शामिल नहीं हुईं लेकिन आज इंस्टाग्रान स्टोरी के माध्यम से कैटरीन ने सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कैटरीना और सलमान खान के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है, बॉलीवुड में कैटरीना की सफलता का श्रेय सलमान खान को भी दिया जाता है।

'टाइगर को जन्मदिन की बधाई'

कैटरीन कैफ ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'टाइगर, टाइगर, टाइगर का जन्मदिन' कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान का एक ब्लैक एंड वाइट फोटो लगाया है और उन्हें टैग भी किया है। कैटरीना और सलमान खान के रिलेशन में रहने की खबरे में काफी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि पिछले साल 9 दिसंबर को कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ शादी कर ली थी। कैटरीना कैफ के करियर में सलमान खान के सपोर्ट की भी बात कही जाती है।

Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday

टाइगर 3 में आएंगे नजर

सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पार्टनर, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत जैसी फिल्मों में दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया है। अब साल 2023 में दोनों की फिल्म टाइगर 3 भी रिलीज होने वाली है।

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में बिग बॉस 16 के सेट पर भी सलमान खान के साथ नजर आए थे, कैटरीना अपनी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन करने गई थीं वहीं विक्की कौशल अपनी फिल्म गोविंदा नाम मेरा का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के सेट पर पहुंचे थे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article