बॉलीवुड

सलमान खान की लटकती तोंद देखकर चिंतित हुए फैंस, बोले 'प्लीज हेल्थ का ध्यान...'

Salman Khan belly Fat Video: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की खास बात भाईजान का डांस नहीं बल्कि डांस करते समय उनकी झूलती तोंद है, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो उठे हैं।

Image

Salman Khan

Salman Khan belly Fat Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले कुछ समय से लगातार अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहे हैं। बढ़ती उम्र का असर उन पर नजर आ रहा है और कभी अपनी फिट बॉडी के लिए मशहूर भाईजान सलमान खान अब अनफिट नजर आने लगे हैं। सलमान खान का एक डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैंट के ऊपर लटकती उनकी तोंद चर्चा का विषय बन गई है। भाईजान की ये वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

सलमान खान के एक फैन ने लिखा है, 'क्या सलमान भाई... अगर हेल्थ का ध्यान नहीं रखोगे तो फिल्में कैसे चलेंगी? प्लीज ये लटकता पेट अंदर करो और फिर से एक बार सिक्स पैक एब्स दिखाओ....।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'सलमान भाई आपने कई जनरेशन्स को प्रेरित किया है। प्लीज अपनी हेल्थ का ध्यान रखो और ये लटकता पेट कम करो।'

अगर आप ये सोच रहे हैं कि भाईजान का ये वीडियो कहां का है तो बता दें कि कुछ समय पहले सलमान खान अपना द-बैंग टूर लेकर दुनियाभर में शोज कर रहे थे। इसी दौरान वो वैंकूवर में भी गए थे। वैंकूवर में डांसिंग परफॉर्मेंस देने के दौरान भाईजान का ये वीडियो शूट किया गया था, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि भाईजान सलमान खान की आखिरी रिलीज मूवी सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। फिल्म सिकंदर फ्लॉप होने के बाद सलमान खान ने किसी भी मूवी का ऐलान नहीं किया है लेकिन बजरंगी भाईजान 2 और किक 2 जैसी मूवी के साथ उनका नाम जुड़ रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article