बॉलीवुड

Salman और Katrina का 'एक था टाइगर' साइन करने से पहले हुआ था ब्रेकअप, सालों बाद कबीर खान ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2024, 09:24 AM IST

सलमान खान और कैटरीना कैफ ब्रेकअप के बाद भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने ब्रेकअप के बाद भी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। सालों बाद निर्देशक कबीर खान ने एक था टाइगर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। फिल्म मेकर ने बताया कि इस फिल्म को साइन करने से पहले दोनों एक-दूसरे संग कंफर्टेबल नहीं थे।

Image

Katrina, Salman and Kabir (credit Pic: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। टाइगर फ्रेंचाइजी में भी सलमान और कैटरीना ने साथ में काम किया था। फिल्म में सलमान ने टाइगर और कैटरीना ने जोया का रोल प्ले किया था। 'एक था टाइगर' इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी। फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था और YRF ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक था टाइगर साइन करने से पहले दोनों एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल नहीं थे।

कबीर ने कहा, उन्होंने जोया के किरदार के लिए सबसे पहले कैटरीना कैफ को अप्रोच किया था। फिल्म मेकर ने कहा कि एक्ट्रेस उनके लिए परिवार की तरह है और उनकी पत्नी मिनी माथुर के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि विक्की भी अब उनका परिवार बन गए हैं। निर्देशक ने इसके बाद एक था टाइगर की कास्टिंग के दिनों को याद किया।

एक था टागर से पहले हुए था सलमान-कैटरीना का ब्रेकअप

फिल्म मेकर ने बताया कि हम टाइगर के किरदार के लिए सलमान के पास गए। उस समय उनका ब्रेकअप हो गया था और साथ में कंफर्टेबल नहीं थे। मैंने उनसे कहा कि मैं कैटरीना को चाहता हूं और वह उनके साथ मेरे संबंध जानते थे। उन्होंने कहा, जब मैं आदि चोपड़ा के साथ सलमान के गैलेक्सी अपार्टेमेंट से वापस आ रहा था तब पूरी तरह से शांत बैठा था। सभी चीजें ठीक होने के बाद मैंने अगले दिन फिल्म की घोषणा कर दी। एक था टाइगर बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी में से एक है। सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री की वजह से टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। आपको बता दें कि सलमान और कैटरीना ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया है। 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर को डेट किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article