Alia Bhatt Sings Ikk Kudi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में लंदन में हुए चैरिटी शो होप गाला में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने होप गाला इवेंट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस फोटो में कातिलाना पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इवेंट में ऑडियंस के लिए गाना गाया। एक्ट्रेस वीडियो में 'इक कुड़ी' गाते हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ सिंगर हर्षदीप कौर भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
आलिया ने इंस्टाग्राम पर इवेंट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मुझे इस इवेंट की मेजबानी में बहुत खुशी मिली जो सच में बहुत खास थी, बहुत सारे प्यार, उद्देश्य और आशा से भरी हुई थी।
आलिया ने गाला इवेंट में गाया गाना
इन फोटो के साथ आलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में हर्षदीप कौर परफॉर्म करते हुए अचानक से माइक आलिया को दे देती है। एक्ट्रेस शुरुआत में मना करती हैं। लेकिन ऑडियंस और हर्षदीप के कहने पर इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत है गाती है। एक्ट्रेस का ये गाना उनकी फिल्म उड़ता पंजाब का है। गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। आलिया ने इस गाने को खुद गाया है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जिगरा में वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। वासन बाला इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर और आलिया भट्ट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने वेदांग संग जिगरा के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। लव एंड वॉर में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
