बॉलीवुड

Salaar करेगी 1000 करोड़ की कमाई!! KGF की तरह दर्शकों को आखिर में चौंकाएंगे डायरेक्टर प्रशांत नील

Salaar will release in 2 parts: केजीएफ (KGF) जैसी धांसू फिल्म सीरीज देने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) जल्द ही सालार लेकर दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म सालार में प्रभास मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म के एक एक्टर ने खुलासा किया है कि सालार भी केजीएफ की तरह दो भागों में रिलीज होगी।

Image

Salaar होगी 2 भागों में रिलीज!! KGF डायरेक्टर प्रशांत नील छुपा रहे हैं Prabhas के फैंस से ये सीक्रेट

Salaar will release in 2 parts: बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास की एक भी फिल्म वैसी कमाई नहीं कर पायी है। प्रभास लगातार बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं लेकिन दर्शक बाहुबली सीरीज जैसा प्यार नहीं दे रहे हैं। प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सालार से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि इसे केजीएफ सीरीज के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) बना रहे हैं। प्रशांत नील की सालार एक एक्शन एंटरटेनर होगी। प्रशांत का दावा है कि सालार (Salaar) में केजीएफ (KGF) सीरीज से 10 गुना ज्यादा खून-खराबा देखने को मिलेगा। दर्शकों को जब से ये जानकारी मिली है, फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

प्रशांत नील सालार की रिलीज से पहले एक बड़ी जानकारी दर्शकों से छुपा रहे हैं ताकि जब वो सिनेमाघरों में जाएं तो चौंक जाएं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी जानकारी प्रशांत नील सबसे छुपा रहे हैं तो बता दें कि डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार केजीएफ सीरीज की तरह दो भागों में ही रिलीज होगी। फिल्म में काम करने वाले कन्नड़ एक्टर देवराज ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है।

कन्नड़ एक्टर देवराज ने अपने किरदार के बारे में मीडिया से बात की, जिस दौरान उनसे गलती से ये खुलासा हो गया। देवराज सालार के बारे में बात कर रहे थे, जिसके दौरान उनके मुंह से निकल गया कि उनका रोल सालार के दूसरे पार्ट में ज्यादा है। देवराज के इस खुलासे से पक्का हो गया है कि साराल दो भागों में रिलीज होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें के सालार और केजीएफ की कहानी आपस में जुड़ी हुई हैं। प्रशांत केजीएफ और सालार से एक यूनिवर्स क्रिएट करना चाहते हैं। इन दिनों हर डायरेक्टर अपनी सफल फिल्मों की कहानी को आपस में जोड़ रहा है ताकि एक सफल यूनिवर्स क्रिएट किया जा सके।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article