Prabhas Will Marry Soon: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स में से एक हैं। अभिनेता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार प्रभास की शादी की अफवाह भी उड़ चुकी हैं। हालांकि प्रभास ने कभी भी शादी की अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई उनके मुताबिक प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बात का खुलासा प्रभास की फैमिली के एक सदस्य ने किया है। अभिनेता की शादी की खबर सुनकर अब फैन्स भी काफी खुश और उन्हें दूल्हा बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं।
प्रभास की मौसी श्यामला देवी ने उनकी शादी के बारे में बात की। श्यामला देवी दिवंगत कृष्णम राजू की पत्नी हैं। मंगलवार को जब वह विजयवाड़ा कनक दुर्गा मंदिर गईं तो उन्होंने प्रभास की शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्रभास की शादी जरूर होगी और दुर्गा माता उन्हें अपना आशीर्वाद देंगी। उन्होंने कहा कि उनके चाचा का आशीर्वाद भी उनके साथ है। श्यामला देवी ने कहा कि प्रभास की शादी में मीडिया को भी बुलाया जाएगा और शादी जरूर होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सलार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे शिफ्ट कर दिया गया है। फिल्म अब क्रिसमस के आसपास रिलीज होगी। फिल्म में श्रुति हासन भी लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।
