बॉलीवुड

'मुश्किल वक्त में खड़े रहे...' सायरा बानो के आमिर खान के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स समेत फैंस आमिर खान को विश कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instagram

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सभी लोग आमिर खान को विश कर रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स भी आमिर खान पर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए सायरा बानो ने आमिर खान को बर्थडे विश किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सायरा बानो ने आमिर खान को किया बर्थडे विश

सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए आमिर खान के लिए लिखा, 'कुछ दिन पहले जब आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए, तो मेरे दिल में एक खास गर्मजोशी भर गई, जैसी सिर्फ अपनों और करीबी लोगों की मौजूदगी से आती है। मेरे अनुभव में आमिर हमेशा सबसे शालीन, विचारशील और नरम दिल वाले इंसान रहे हैं। दिलीप साहब के प्रति उनका सम्मान कभी दूर से नहीं था। यह सच्चा प्यार था, जो सालों-साल अलग-अलग मौकों पर दिखता रहा। खुशी के पलों में भी और मुश्किल वक्त में भी आमिर खान हमारे साथ खड़े रहे।'

आमिर खान ने दिया था साथ

सायरा ने आगे लिखा, 'दिलीप साहब की किताब लिखने की यात्रा में उन्होंने हर कदम पर बहुत प्यार और ध्यान से मदद की। बीमारी के दौरान, जब अस्पताल के लंबे-लंबे गलियारे भारी लगते थे, तब भी वे चुपचाप साथ देते थे और ऐसी दया दिखाते थे जो मैं कभी नहीं भूल सकती। ऐसे छोटे-छोटे लेकिन गहरे इशारे ही किसी इंसान की असली कद्र बताते हैं। इसलिए जब कुछ दिन पहले वे मेरे घर आए, तो लगा जैसे परिवार का कोई प्यारा सदस्य आया हो। आज आपके जन्मदिन पर, आमिर, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि दुनिया आपको एक शानदार कलाकार के रूप में प्यार करती है, लेकिन जो लोग आपको सच में जानते हैं, वे उस दुर्लभ और अद्भुत इंसान को संजोकर रखते हैं जो आप हमेशा रहे हो। सच में सिर्फ एक ही आमिर हो सकता है।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article