बॉलीवुड

आदिपुरुष वाले बयान पर पलटे सैफ अली खान, तैमूर के कॉमेंट पर सफाई देते हुए कहा- गलत मतलब ले लिया......

Saif Ali Khan on Adipurush Comment: सैफ अली खान( Saif Ali Khan) ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनके बेटे तैमूर को उनकी फिल्म आदिपुरुष पसंद नहीं आई थी। अब सैफ अली खान ने उसी कॉमेंट पर बात की और लोगों को बताया कि सबने गलत मतलब निकाल लिया।

Image

Saif Ali Khan on Adipurush Comment

Saif Ali Khan on Adipurush Comment: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष( Adipurush) पर दिए बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि अपने बेटे तैमूर अली खान( Taimur Ali Khan) को आदिपुरुष( Adipurush) दिखाने के बाद उन्होंने उससे माफी मांगी। सैफ अली खान के इस बयान के बाद वह काफी वायरल हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक्टर ने खुद इस बयान पर सफाई दी है। ज्वेल थीफ एक्टर ने बताया कि जो उन्होंने आदिपुरुष के लिए कहा था उसका गलत मलतब लिया गया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

सैफ( Saif Ali khan) ने कहा मैंने तैमूर से आदिपुरुष( Adipurush) में रावण का किरदार करने के लिए माफी मांगी थी, तैमूर मुझे हीरो के रूप में देखना चाहता था। जब उसने आदिपुरुष में में मुझे रावण के रोल में देखा तो मैं एक खूंखार था और गुर्रा रहा था और हर किसी को कुचल रहा था। उन्होंने कहा कि अगली बार आपको हीरो की भूमिका निभानी चाहिए। सैफ ने कहा मैं अपनी सभी फिल्मों और इस फिल्म के साथ भी खड़ा हूं, आदिपुरुष के साथ भी।

बताते चले कि सैफ ने अपने बेटे तैमूर को आदिपुरुष फिल्म दिखाते हुए याद किया और बताया कि उसने मुझे बहुत ही उदासीन भाव से देखा। फिर, थोड़ी देर बाद, उसने मुझे देखना शुरू कर दिया। फिर मैंने कहा, 'हाँ, मुझे माफ करो'। उसने मुझे माफ़ कर दिया, "सैफ ने हंसते हुए कहा। उनके इस कॉमेंट को लेकर वह काफी ट्रोल हो रहे थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article