Saif Ali Khan pays tribute to father: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया। सैफ अली खान अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बीच सैफ अली खान ने अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान की एक फोटो इंटरनेट पर छा गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़े-'पहले का दौर अच्छा था' सारा अली खान-इब्राहिम के करियर पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी)

सैफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि (pic credit-instagram)
सैफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि
सैफ अली खान ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को खास अंदाज में याद किया। 13 जून को ब्रिटेन के मशहूर विंचेस्टर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में सैफ ने अपने पिता के सम्मान में लगाई गई मेमोरियल प्लेक का अनावरण किया। यह प्लेक कॉलेज के पुराने क्रिकेट पवेलियन हंटर टेंट में लगाई गई है। खास बात यह है कि सैफ और उनके पिता, दोनों ने इसी कॉलेज में पढ़ाई की थी। यह इवेंट Wykeham Day के दौरान आयोजित किया गया, जो विंचेस्टर कॉलेज का हर साल होने वाला बड़ा समारोह है। इस मौके पर स्टूडेंट, टीचर एक्स स्टूडेंट और उनके परिवार एक साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। इस बार कार्यक्रम में टाइगर पटौदी के शानदार क्रिकेट करियर और कॉलेज से उनके खास रिश्ते को भी सम्मान दिया गया।
सैफ अली खान ने कही ये बात
इस इवेंट में सैफ अली खान ने कहा, 'मैं भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं, इसलिए आज यहां आकर अपने पिता को सम्मान मिलता देखना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरे पिता के क्रिकेट सफर की शुरुआत यहीं से हुई थी। वह इस कॉलेज को हमेशा बड़े प्यार से याद करते थे। यहां उन्होंने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं सीखा, बल्कि ऐसे दोस्त, अनुभव और जीवन के मूल्य भी पाए, जिन्होंने उन्हें बेहतर इंसान बनाया।' सैफ ने आगे कहा, "हमारा पूरा परिवार इस सम्मान के लिए विंचेस्टर कॉलेज का दिल से आभारी है। हमें उम्मीद है कि यह मेमोरियल प्लेक आने वाले छात्रों को भी प्रेरित करेगी, जैसे इस कॉलेज ने मेरे पिता को प्रेरित किया था।'
