बॉलीवुड

सलमान-शाहरुख की तरह अरबपतियों की शादी में नहीं नाचते सैफ अली खान, एक्टर ने बताई खास वजह

Saif Ali Khan on not Dancing at Weddings: हाल ही में शाहरुख खान ने एक अरबपति की शादी अटेंड की थी , जिसके बाद यह चर्चा उठी थी कि स्टार्स ऐसी शादियों में क्यों जाते हैं। अब सैफ अली खान ने इसपर अपनी राय रखी है। सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें ऐसा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं।

Saif Ali Khan on not Dancing at Weddings

Saif Ali Khan on not Dancing at Weddings

Saif Ali Khan on not Dancing at Weddings: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) ने हाल ही में चल रहे बॉलीवुड ट्रेंड पर बात की। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सैफ अली खान ने जिक्र किया कैसे बाकी स्टार्स शादियों में डांस करते हैं लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं। सैफ अली खान ने बताया कि पैसों के लिए किसी अरबपति की शादी में डांस करना अब उन्हें अच्छा नहीं लगता। हालांकि उन्होंने बाकी स्टार्स के ऐसा करने से कोई असहमति नहीं जताई। सैफ अली खान ने एक किस्सा सुनाया जिसमें वह किसी शादी में डांस करने गए थे, उस दिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने मन बना लिया कि अब वो ऐसा कभी नहीं करने वाले।

क्यों नहीं अटेंड करते वेडिंग

सैफ अली खान ने हाल ही में द हॉलिवुड रिपोर्टर को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि वह पहले अरबपति शादी अटेंड करते थे और उनमें परफॉर्म भी करते थे। लेकिन समय के साथ अब हाल बदल गया है। अब मुझे यह अच्छा नहीं लगता उम्र के साथ और मेरे रहन-सहन के साथ यह मैच नहीं करता। सैफ अली खान ने पास्ट का एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ' एक बार मैं एक अरबपति शादी में डांस करने वाला था, तभी वहां मेरी आंटी, मेरी बुआ और मेरी चाची आईं, उन्होंने मुझे कहा कि तुम यहाँ डांस नहीं करने वाले ना? मुझे उनकी बातों से असहज महसूस हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि जब कोई अभिनेता उसी समाज या जान-पहचान के दायरे की शादी में परफॉर्म करता है, तो थोड़ी असहज स्थिति बन जाती है। एक तरफ वह फिल्म स्टार होता है और दूसरी तरफ उसी समाज का हिस्सा भी। उनका मानना है कि मंच पर अभिनेता को हमेशा एक स्टार की तरह ही देखा जाना चाहिए, लोगों से ज़रूरत से ज़्यादा नजदीकी नहीं होनी चाहिए।

शादियों में डांस करने से खराब होती है इमेज?

जब सैफ से पूछा गया कि क्या शादियों में डांस करने से अभिनेता की इमेज खराब होती है, तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। गलत यह है कि सिर्फ पैसों के लिए फिल्में की जाएं।। इसलिए कलाकार को यह समझना चाहिए कि वह खुद को कितना आगे तक झोंक रहा है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

अर्चना वशिष्ठ
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article