बॉलीवुड

Sagarika Ghatge-Zaheer Khan बने मम्मी-पापा, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे के नाम से उठाया पर्दा

सगरिका घाटगे और ज़हीर खान के घर किलकारी गूंजी है। हाल ही में कपल ने फैंस को खूशखबरी शेयर की है। कपल ने बेटे के नाम से पर्दा भी उठाया है। इस खबर को सुनकर फैंस ज्यादा खुश हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे की झलक भी दिखाई है।

Image

Sagarika Ghatge-Zaheer Khan

चक दे इंडिया की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके बेटे की झलक दिखाई दे रही है। कपल ने अपने बेटे का नाम भी बताया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

कपल ने जो तस्वीरें शेयर की हो वो दोनों ही ब्लैक एंड वाइट है। एक फोटो में कपल पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और जहीर खान अपनी गोद में बेटे को रखे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बेबी और माता-पिता का हाथ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा- “प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे Fatehsinh Khan का स्वागत करते हैं।”

मिल रही बधाईयां

कपल के इस खुशखबरी देने के बाद कमेंट सेक्शन में बधाई मैसेज की बारिश हो रही है। अंगद बेदी ने लिखा, "वाहेगुरु।" हरभजन सिंह ने लिखा, "आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करें।" प्रज्ञा कपूर ने लिखा, "बधाई हो।"

कब हुई कपल की शादी

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच सिंह की शादी के दौरान अपने रिश्ते को पब्लिक्ली किया था। सागरिका घाटगे और जहीर खान ने 2017 में शादी की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article