बॉलीवुड

ऋतिक रोशन संग शादी के सवाल पर सबा आजाद ने तोड़ी चु्प्पी, कहा- 'मैं ऐसे घर में बड़ी हुई हूं जहां...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 11:45 AM IST

Saba Azad on Marriage: एक्ट्रेस सबा अजाद (Saba Azad) ने अभी हाल ही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इंटरव्यू के दौरान सबा आजाद ने इस सवाल पर ऐसा जवाब दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं सबा आजाद ने...

Image

Image Source: Saba Azad Instagram

Saba Azad on Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर साबा अजाद (Saba Azad) ने अपनी फिल्मों और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साबा अजाद की लव लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में साबा अजाद और ऋतिक रोशन साथ में स्पॉट हुए हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायल हुईं। सबा आजाद और ऋतिक रोशन को साथ देखने के बाद फैंस सबसे ज्यादा उनकी शादी को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। अब इस शादी के सवाल पर सबा आजाद ने चुप्पी तोड़ी है।

सबा आजाद ने शादी को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस सबा आजाद एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सबा आजाद का शादी को लेकर दिया बयान है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन संग शादी के प्लान्स पर जब सवाल किया गया तब एक्ट्रेस ने कहा कि 'छह साल की उम्र में, मेरे घरवालों ने मुझे बिठाया और कहा, ‘बेटा, अगर तुम नहीं चाहती तो तुम्हें शादी करने की जरूरत नहीं है। हमें तुमसे कोई उम्मीद नहीं है।’ इसलिए, नहीं, मैंने कभी भी अपने परिवार से अपनी लाइफ कैसे जीऊं, इसके बारे में कोई प्रेशर नहीं महसूस किया' उन्होंने आगे कहा कि वो एक ऐसे परिवार में बड़ी हुईं, जहां शादी कभी 'सब कुछ' नहीं थी।

सबा आजाद ने इस फिल्म में मचाया धमाल

सबा आजाद अपने इस इंटरव्यू के साथ-साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज (Songs of Paradise) को लेकर भी खबरों में हैं जो 29 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सबा आजाद की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। सबा आजाद के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article