बॉलीवुड

1.58 करोड़ में बनी सलमान खान-संजय दत्त की रोमांटिक मूवी ने 1991 में की थी 18.35 करोड़ की कमाई, माधुरी दीक्षित संग लड़ाते दिखे थे रोमांस

Saajan Movie Trivia: साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की साजन (Saajan) फिल्म तो आपको याद ही होगी, जिसके गाने आज तक गलियों में बजते हैं। क्या आपको पता है कि जब फिल्म साजन बन रही थी तब ये तीनों स्टार्स इसे फ्लॉप मान रहे थे लेकिन जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।

Image

Image Source: Saajan Movie

Saajan Movie Trivia: भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनकी किस्मत में ही सुपरहिट होना लिखा था। साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर साजन भी अपनी किस्मत सुनहरे अक्षरों से लिखवाकर लायी थी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म साजन को सलमान, संजय और माधुरी फ्लॉप मानकर शूट कर रहे थे क्योंकि उन्हें इसकी कहानी में भरोसा नहीं था। हालांकि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और साल 1991 की हाईएस्ट ग्रोसर बनकर उभरी। माधुरी दीक्षित ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि किसी को भी भरोसा नहीं था कि उनकी फिल्म साजन इतनी बड़ी हिट साबित होगी। आइए आपको साजन फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प किस्से बताते हैं...

संजय दत्त-माधुरी दीक्षित नहीं थे फिल्म की फर्स्ट च्वाइस

फिल्म साजन का नाम सुनते ही लोगों की नजरों के सामने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का चेहरा आ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों एक्टर्स फिल्म साजन के लिए फर्स्ट च्वाइस नहीं थे। असल में डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा संजय दत्त के रोल के लिए आमिर खान और माधुरी दीक्षित के रोल के लिए आयशा जुल्का के लिए साइन करना चाहते थे। लॉरेंस ने आमिर खान को फिल्म साजन की कहानी सुनाई थी और उन्हें पसंद भी आई थी लेकिन वो कैरेक्टर के साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे, जिस कारण उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी। आयशा जुल्का को लॉरेंस ने फाइनल कर लिया था और वो इसके लिए तैयार भी थीं लेकिन जब शूटिंग का वक्त आया तो वो बीमार पड़ गईं। इसके बाद मेकर्स ने आयशा की जगह माधुरी को साइन किया।

सच्ची घटना पर आधारित है साजन

बहुत कम लोगों को पता है कि सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म साजन सच्ची घटना पर आधारित है। असल में इसकी राइटर रीमा राकेश नाथ को पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें लगता था कि उन्हें अच्छा पार्टनर नहीं मिलेगा। रीमा ने इसी विचार को कागज पर उतारा और अपने अनुभव को संजय दत्त के किरदार के माध्यम से पर्दे पर पेश किया। दर्शकों को ये किरदार इतना सच्चा लगा कि फिल्म साजन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई।

डायरेक्टर लॉरेंस ही थे कैमरापर्सन

साजन फिल्म का डायरेक्शन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। उन्हें ह्यूमन स्टोरीज का अच्छा सेंस था, जो साजन में साफ-साफ नजर आता है। फिल्म साजन को बनाते समय उन्होंने डायरेक्टर की गद्दी के साथ-साथ कैमरापर्सन की गद्दी भी संभाली थी। ऐसा बहुत रेयर केस में ही देखने को मिलता है कि फिल्म का डायरेक्टर खुद ही कैमरा करे। लॉरेंस को इसका फायदा भी मिला और उन्होंने रिकॉर्ड वक्त में इसकी शूटिंग निपटा दी थी।

मात्र 36 दिनों में शूट हो गई थी साजन

आजकल जब किसी प्रोजेक्ट का ऐलान होता है तो 2-3 महीने तो उसकी प्लानिंग में ही चले जाते हैं लेकिन 90's का दौर अलग था उस दौर में मेकर्स जल्दी-जल्दी फिल्में बनाते थे और वो दर्शकों को पसंद भी आती थीं। अब साजन को ही ले लीजिए... इसे देखकर आपको कभी भी नहीं लगा होगा कि लॉरेंस डिसूजा ने इसकी शूटिंग केवल 36 दिनों में पूरी कर डाली होगी लेकिन ये सच है।

1.58 करोड़ था साजन का बजट

सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स का नाम सुनकर ऐसा लगता है कि ये तो मेगा स्टार्स हैं, इन तीनों को एक साथ साइन करने के लिए मेकर्स ने बहुत रुपये खर्च किए होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। साल 1991 में बनी फिल्म साजन को बनाने में मेकर्स ने केवल 1.58 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। इस रकम में कलाकारों की फीस के साथ-साथ प्रोडक्शन का बजट भी शामिल है।

साल 1991 की हाईएस्ट ग्रोसर थी साजन

मात्र 1.58 करोड़ रुपये में बनी सलमान खान, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन साल 1991 की हाईएस्ट ग्रोसर थी। इस फिल्म के गानों ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि फिल्म देखने के लिए थिएटर के बाहर दर्शकों की भीड़ लग गई। फिल्म साजन ने 18.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उस साल रिलीज हुई किसी भी मूवी ने इतना शानदार कारोबार नहीं किया था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article