Most Loved Bridal Look For TV Actresses: शादी का लम्हा हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर दुल्हन को सबसे ज्यादा सुंदर दिखना होता है, क्योंकि वो पूरी शादी की रौनक होती है। हमारी टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपनी शादी पर ऐसा खूबसूरत लुक अपनाया कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। यहां तक कि बॉलीवुड हसीनाएं भी उनके आगे फीकी लगने लगीं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर अंकिता लोखंडे और आरती सिंह तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-
रुबीना दिलैक ने अपनी शादी में भले ही व्हाइट लहंगा पहना था। लेकिन उनका ये लुक तारीफ के लायक था। रुबीना दिलैक का लुक हर किसी को पसंद आया था।
आरती सिंह ने लाल जोड़ा पहनकर शादी रचाई। आरती सिंह का शादी का जोड़ा देख सबकी आंखें खुली रह गईं। उनका ब्राइडल लुक हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुरभि चंदना ने अपनी शादी पर ग्रे और पिंक लहंगा पहना था। उनका लहंगा सबसे युनीक था, साथ ही वह शादी पर बहुत खूबसूरत लगी थीं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी शादी पर लाल जोड़ा पहना था, जिसमें उनका लुक काबिल-ए-तारीफ लगा। बता दें कि उनके सारे ही लग जबरदस्त थे।
अंकिता लोखंडे ने शादी पर गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं। उनके लुक की भी हर किसी ने तारीफ की थी।
दिशा परमार की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। वहीं दुल्हन बनकर वह और भी ज्यादा सुंदर लगी थीं। उन्हें देख राहुल वैद्य भी हैरान रह गए थे।
सोनारिया भदौरिया ने अपनी शादी पर रेड फिश कट लहंगा पहना था। उनके लुक ने बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात दे दी। यूजर्स का कहना था कि वह रकुल प्रीत सिंह से भी ज्यादा सुंदर लगीं।
मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी शादी पर राजपूताना लुक अपनाया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं। मोहिना कुमारी का लुक देख लोगों ने उन्हें महारानी का टैग दिया था।
श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी पर मरून लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लगी थीं। उनका लुक अच्छे-अच्छों को मात दे रहा था।