Nitesh Pandey Last Rite: टीवी एक्टर नितेश पांडे के निधन (Nitesh Pandey Death) से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक के बाद एक कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते तीन दिनों के भीतर टीवी इंडस्ट्री के 3 कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे का भी 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद आखिरी सांस ली है। टीवी सीरियल अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितेश पांडे के निधन से पूरी इंडस्ट्री शो में है। इसके बाद नितेश को बीते दिन पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। अब उनकी अंतिम यात्रा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें टीवी सेलेब्स काफी इमोशनल दिख रहे हैं। आइए रुपाली गांगुली के वीडियो पर नजर डालते हैं।
फूट-फूट कर रोईं रुपाली गांगुली
नितेश पांडे ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनसे पहले साराभाई वर्सेज साराभाई फेम टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर सामने आई थी। एक कार दुर्घटना में एक्ट्रेस ने अपनी जान गंवा दी है। एक्टर नितेश पांडे की अंतिम यात्रा में रुपाली गांगुली काफी इमोशनल नजर आ रही है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखे नम है, और वह अपने करीबी दोस्त नितेश पांडे को याद कर रही हैं। फैंस रुपाली गांगुली को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।
टीवी सितारों ने दी आखिरी श्रद्धांजली
नितेश पांडे की अंतिम यात्रा में रुपाली गांगुली से लेकर येशा रुघानी भी नजर आई हैं। टीवी जगत इस समय बुरे वक्त से गुजर रहा है, एक के बाद एक सामने आई दुखद खबरों से सितारे टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस आदित्य सिंह राजपूत, वैभवी उपाध्याय और अब नितेश पांडे के निधन से हैरान रह गए हैं।
