बॉलीवुड

Susmita Sen संग रिश्ते पर Rohman Shawl ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, कहा- हम 6 साल से.....

Rohman Shawl talk about Relation with Sushmita Sen : कपल को अलग हुए बेशक 4 साल हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग खास है। हाल ही में स्टार और मॉडल रोहमन शॉल( Rohman Shawl) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बारे में बात की

Image

Rohman Shawl talk about Relation with Sushmita Sen

Rohman Shawl talk about Relation with Sushmita Sen : बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री सुष्मिता सेन( Sushmita Sen) जितना अपने काम को लेकर जानी जाती है उतनी ही अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है । अपने अनोखे अंदाज से सबके बीच पॉपुलर सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल( Rohman Shawl) अक्सर स्पॉटलाइट में रहते हैं। कपल को अलग हुए बेशक 3 साल हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग खास है। कुछ दिन पहले सुष्मिता ने बताया था कि वह करीब 3 साल से सिंगल हैं, वहीं अब रोहमन ने भी सुष्मिता संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

हाल ही में स्टार और मॉडल रोहमन शॉल( Rohman Shawl) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बारे में बात की, अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आमरण' को लेकर चर्चा में रोहमन से जब पूछा गया सुष्मिता संग आपकी बॉन्डिंग कैसी रही है, तब अभिनेता ने कहा कि -'वो तो 6 साल से हम साथ हैं, हमारा रिश्ता बहुत खास है, इसमें नया क्या है'। हमारी दोस्ती और बान्डिंग बहुत स्पेशल है और यह नजर भी आती है। बेशक उन्होंने सही ही कहा रोहमन अपनी दोस्त सुष्मिता के साथ हर मौके पर खड़े नजर आते हैं।

वहीं बात करें सुष्मिता सेन कि उन्होंने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के साथ पॉडकास्ट में बताया था कि वह करीब 3 साल से सिंगल हैं। रोहमन को वह अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं, जिसके साथ वह अक्सर पार्टी और इवेंट में नजर आती हैं। बता दें कि करीब 3 साल पहले सुष्मिता और रोहमन में आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म किया था और अपने फैंस को दिसम्बर 2021 में बताया था कि वह अलग हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ कहा था कि भविष्य में हम अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article