बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय के नए पोस्ट को देख भड़के यूजर्स, बोले- क्या नव्या- अगस्त्या से है दुश्मनी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 12, 2023, 11:11 AM IST

Aishwarya Rai trolled social media: ऐश्वर्या राय ने ससुर अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर फोटो शेयर की थी। फोटो में अराध्या के साथ बिग बी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो से नव्या, अगस्त्या और जया बच्चन को क्रॉप कर दिया है। यूजर्स को ऐश्वर्या की ये चीज पसंद नहीं आई है। लोग एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Aishwarya rai (credit pic: instagram)

ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में 81वां जन्मदिन विश किया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अमिताभ और अराध्या की फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यारा सा पोस्ट लिखा था। जहां एक्ट्रेस का ये पोस्ट उनके फैंस को पसंद आया। वहीं, यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। वहीं, नव्या नवेली नंदा ने अमिताभ के साथ ऑरिजिनल फोटो शेयर की थी। फोटो में अमिताभ के साथ नाती अगस्त्य, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन और अराध्या बच्चन नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए लोगों का कहना है कि ऐश्वया ने अमिताभ और अराध्या की क्रॉप फोटो लगाई है। एक यूजर ने लिखा, क्या ऐश्वर्या अगस्त्य और नव्या को बच्चन परिवार का हिस्सा नहीं मानती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, फोटो के बाकी लोगों कहां है? तीसरे यूजर ने लिखा, क्या बच्चन परिवार में सब ठीक है।

ऐश्वर्या को लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

ऐश्वर्या अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या, नव्या और अराध्या का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तीनों छिपकर अमिताभ का उनके फैंस संग वीडियो बन रही थीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अमिताभ के बर्थडे पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी पिता के लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा था। अमिताभ को फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने जन्मदिन की बधाई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अपनी अपकमिंग क्ल्कि को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article