बॉलीवुड

'हैप्पी बर्थडे बिग ब्रदर...' अजय देवगन के जन्मदिन को रोहित शेट्टी ने बनाया खास, करीना कपूर ने भी लुटाया प्यार

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सभी लोग अजय देवगन को विश कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए है। उन्होंने अजय देवगन को अपना बड़ा भाई बता दिया है।

Image

pic credit-instagram

Rohit Shetty Video: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन आज जिस मुकाम पर है वहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। अजय देवगन हर मामले में सलमान खान और अक्षय कुमार को टक्कर देते हैं। बता दें कि बर्थडे के मौके पर सभी लोग अजय देवगन को विश कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन पर प्यार लुटाया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रोहित शेट्टी ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के 57वें जन्मदिन के मौके पर उनके अच्छे दोस्त और मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। रोहित शेट्टी ने एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अजय देवगन के साथ अपने लंबे रिश्ते की झलक दिखाई। वीडियो को दो हिस्सों में बांटा गया था। पहले हिस्से में 2000 में रिलीज हुई फिल्म राजू चाचा के सेट की पुरानी क्लिप्स हैं, जहां रोहित शेट्टी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अजय देवगन को सीन समझाते नजर आ रहे हैं। दूसरे पार्ट में दोनों की हालिया फिल्मों की झलक देखने को मिल रही है। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को बर्थडे विश करते हुए लिखा, '90 के दशक की मेहनत से लेकर आज तक। कम बातें, ज्यादा एक्शन। हैप्पी बर्थडे बिग ब्रदर।'

करीना कपूर ने कही ये बात

बताते चलें कि करीना कपूर खान ने भी अजय देवगन को बर्थडे विश किया है। करीना कपूर ने अजय के साथ एक अनसीन फोटो शेयर कर प्यार बरसाया है। करिना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सिंगम.. हमेशा बहुत सारा प्यार और बड़ा सा हग अजय देवगन।' करिना कपूर और अजय देवगन सालों से साथ काम कर चुके हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस गदगद हो जाते हैं।

kareena kapoor khan post

pic credit-instagram

इस मूवी में नजर आएंगे अजय देवगन

बताते चलें कि अजय देवगन जल्द ही फिल्म गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार भी अपना जलवा बिखरेंगे। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब है। इसके अलावा अजय देवगन फिल्म दृश्यम 3 में धमाल मचाएंगे। सस्पेंस से भरी इस मूवी के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बेठै हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article