Ajay Devgn affairs: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। काजोल से शादी करने से पहले अजय का नाम कई खूबसूरत अभिनेत्रियों से जुड़ा रहा। रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और इन हसीनाओं के साथ उनका अफेयर चर्चा का विषय बना। अजय देवगन की इन रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा काफी बातें होती रहीं। हालांकि, आखिरकार उन्होंने काजोल के साथ शादी कर ली और आज वे एक खुशहाल कपल के रूप में जाने जाते हैं। आइए नजर डालते हैं अजय देवगन की शादी से पहले की उन चर्चित रिलेशनशिप्स पर, जो कभी सुर्खियों में छाई रहीं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रवीना टंडन का नाम शामिल है। अजय देवगन और रवीना टंडन का अफेयर 90 के दशक की सबसे चर्चित बॉलीवुड खबरों में से एक था। शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और फिर एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन के बाहर भी काफी सुर्खियों में रही। हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ कि अजय और रवीना का रिश्ता खत्म हो गया।
रवीना टंडन से अलग होने के बाद अजय देवगन बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद अजय देवगन की लाइफ में करिश्मा कपूर ने एंट्री मारी थी। दोनों की मुलाकात सेट पर हुई और फिर अच्छे दोस्त बन गए। अजय देवगन और करिश्मा की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मनीषा कोईराला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मनीषा का नाम भी अजय देवगन के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा कोईराला और अजय देवगन एक समय पर रिलेशनशिप में थे।
अजय देवगन और तब्बू के रिश्ते की भी लोग काफी चर्चा करते हैं। 54 साल की उम्र में भी तब्बू ने शादी नहीं की। लोग ये दावा करते है कि अजय और तब्बू रिश्ते में है। हालांकि अजय और तब्बू ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है।
आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत के साथ भी अजय देवगन का नाम जुड़ा था। हालांकि इस बारे मे दोनों ने कभी बात नहीं की।