बॉलीवुड

कार पर पुलिस का स्टीकर लगाने पर विवादों में फंसे रोहित शेट्टी, डायरेक्टर की टीम ने जारी किया बयान

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2026, 03:54 PM IST

Rohit Shetty Legal Trouble: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस समय कानूनी परेशानी में फंस गए हैं। रोहित शेट्टी पर आरोप है कि उन्होंने ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्राइवेट कारों पर अवैध रूप से पुलिस स्टिकर लगवाए थे। इस खबर के सामने आने के बाद...

Image

Image Source: Rohit Shetty Instagram

Rohit Shetty Legal Trouble: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले एक्टर के घर पर गोलीबारी हुई थी। इस घटना ने सभी को हिला दिया था। अब इन सब के बीच रोहित शेट्टी से जुड़ी एक नई न्यूज सामने आ रही है। रोहित शेट्टी से जुड़ी इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रोहित शेट्टी ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से वो विवादों में आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं रोहित शेट्टी से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Rohit Shetty Firing Case: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुणे से गिरफ्तार हुए 4 लोग)

रोहित शेट्टी ने कार पर लगाया पुलिस का स्टीकर

डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह एक विवाद है जिससे रोहित शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने अपनी कम से कम दो प्राइवेट कारों को कस्टमाइज किया था। दोनों गाड़ियां स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) थीं। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 177 के अनुसार, ये दोनों काम गैरकानूनी हैं और इनके लिए सजा का प्रावधान है। पुलिस विभाग और कानून प्रवर्तन से जुड़े लोगों के अलावा किसी को भी इन चीजों का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। आरोप है कि रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्राइवेट कारों पर अवैध रूप से पुलिस स्टिकर लगवाए थे।

पुलिस ऑफिसर ने दिया बयान

एक सीनियर ट्रैफिक अधिकारी ने मिड-डे को बताया कि ‘पुलिस’ स्टिकर और लाइट्स इस्तेमाल करने की अनुमति सिर्फ अधिकारियों को दी जाती है। जांच करने के बाद पुष्टि हुई कि दोनों SUV शेट्टी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। एक सीनियर आरटीओ अधिकारी ने कहा, 'मोटर व्हीकल एक्ट 1988, जो 2019 में संशोधित हुआ है, उसके तहत प्राइवेट व्हीकल पर ‘पुलिस’ स्टिकर, लोगो या बोर्ड लगाना धारा 177 के अंतर्गत अलाउड नहीं है।' रोहित शेट्टी की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया है। बयान में कहा गया, 'रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और सुरक्षा मुहैया कराई थी। शुरुआती दिनों में पहचान वाले स्टिकर लगाए गए थे, जो अब हटा दिए गए हैं।' प्रवक्ता ने आगे कहा, 'फिलहाल रोहित शेट्टी पुलिस सुरक्षा में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए दो जवान तैनात किए गए हैं। मामला अभी भी निगरानी में है। हम मुंबई पुलिस का इस मुश्किल समय में उनके अटूट सहयोग और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।'

रोहित शेट्टी के घर पर हुआ था हमला

31 जनवरी को रोहित के जुहू स्थित अपार्टमेंट पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। लॉरेंस की गैंग के सदस्यों ने फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली। इसके बाद रोहित के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक वायरल फेसबुक पोस्ट में बिश्नोई गैंग के सदस्य ने 31 जनवरी को शेट्टी टावर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article