Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में सीधा मौत से सामना करेंगे ये 7 सेलेब्स, खतरनाक स्टंट देख निकलेगी हवाबाजी

Khatron Ke Khiladi 15 Contestant List: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए मेकर्स ने कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया है. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम आए हैं, जो इस साल शो में तहलका मचा सकते हैं. आइए आपको ऐसे ही 7 सेलेब्स के नाम बताते हैं.

Authored by: कविताUpdated Mar 30 2026, 16:16 IST
खतरों के खिलाड़ी 15 में आग लगा देंगे ये 7 सेलेब्सImage Credit : Instagram01 / 08

खतरों के खिलाड़ी 15 में आग लगा देंगे ये 7 सेलेब्स

Khatron Ke Khiladi 15 Contestant List: रोहित शेट्टी के खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ऐलान हो चुका है. मेकर्स इन दिनों शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हैं. दूसरी तरफ इस शो से जुड़ी तैयारियों पर अपडेट भी सामने आ रहे हैं. अब तक खुलाया हुआ है कि इस बार शो की शूटिंग कैपटाउन में होगी और जल्द ही रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के साथ सेट के लिए रवाना भी हो जाएंगे. इन अपडेट के बीच फैंस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानना चाहते हैं. आइए आपको उन 7 कंटेस्टेंट्स के नाम बताते हैं, जिन्हें मेकर्स शो में लाने की कोशिश में लगे हैं.

अभिषेक बजाजImage Credit : Instagram02 / 08

अभिषेक बजाज

बिग बॉस 19 में नजर आए अभिषेक कुमार खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ सकते हैं. अभिषेक के हाथ बिग बॉस के बाद कोई बड़ा शो नहीं लगा है. ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि अभिषेक खतरनाक स्टंट करके ही फैंस के बीच धमाका कर सकते हैं.

अंकिता गुप्ताImage Credit : Instagram03 / 08

अंकिता गुप्ता

इस लिस्ट में अंकिता गुप्ता का नाम भी शामिल है. दावा है कि अंकित गुप्ता को मेकर्स ने अप्रोच किया है. मेकर्स उन्हें काफी समय से शो में लाना चाहते हैं लेकिन अंकित बिग बॉस के बाद किसी दूसरे रियलिटी शो में नजर नहीं आए. अगर अंकित इस शो में आते हैं तो ये फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं होगा.

ईशा मालवीयImage Credit : Instagram04 / 08

ईशा मालवीय

ईशा मालवीय इन दिनों लाफ्टर शेफ में दिखाई दे रही हैं. वह पंजाबी सिनेमा में भी कदम रख चुकी हैं और अब खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स उन्हें शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. दावा है कि ईशा और मेकर्स के बीच बातचीत का दौर चल रहा है और अगर सब ठीक रहा तो वह इस शो में नजर आ सकती हैं.

दिग्विजय राठीImage Credit : Instagram05 / 08

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी टीवी पर रियलिटी शो के स्टार हैं. वह कई रियलिटी शो कर चुके हैं और आखिरी बार उन्हें द 50 में देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्विजय राठी और खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है. मेकर्स दिग्विजय को शो में लाना चाहते हैं,

गौरव खन्नाImage Credit : Instagram06 / 08

गौरव खन्ना

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. गौरव अनुपमा को छोड़ने के बाद रियलिटी शो के किंग बन गए हैं. अनुपमा के बाद वह सेलिब्रिटी शेफ और बिग बॉस में दिखे और दोनों शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर गए. अब देखना होगा कि अगर वह खतरों के खिलाड़ी 15 में आते हैं तो क्या ट्रॉफी जीत पाएंगे या नहीं.

फरहाना भट्टImage Credit : Instagram07 / 08

फरहाना भट्ट

बिग बॉस 19 की रेबल क्विन यानी फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी 15 में आकर तहलका मचा देंगी. फरहाना को मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है. अब तक एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है. हालांकि, फैंस फरहाना को इस शो में देखना चाहते हैं.

तान्या मित्तलImage Credit : Instagram08 / 08

तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल का अलग ही शो चल रहा है. वह लगातार अपनी अमीरी का बखान करती रहती हैं. दावा है कि तान्या के ड्रामा खतरों के खिलाड़ी 15 में दिख सकता है. दावा है कि उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है.

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!