Rishabh Pant Accident: भारतीय युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का आज सुबह 5.30 बजे एक भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। यह कार एक्सीडेंट इतना भयानक था कि ऋषभ की कार धू-धू करके पूरी जल गई। खुद ऋषभ की पीठ और पैर में गंभीर चोट आई हैं। ऋषभ का खून लथपछ मूंह वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऋषभ के फैंस से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी भी उनके स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने ऋषभ पंत के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाली है, इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, Praying..। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है और उन्हे ये ड्रामा बंद करने के लिए कहा है।
क्या सच में नाटक कर रही हैं उर्वशी रौतेला?
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच उर्वशी रौतेला ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है, वह काफी रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अप्सरा आली गाना भी लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Praying.. (प्रार्थना कर रही हूं)। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतने गंभीर हादसे के बाद भी तुम्हें ड्रामा सूझ रहा है, शर्म आनी चाहिए आपको।'

Urvashi Rautela on Rishabh Pant Accident
खतरे से बाहर हैं ऋषभ पंत
इसके साथ ही ऋषभ पंत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं कि डॉक्टर्स ने यह साफ कर दिया है कि ऋषभ अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि उनके शरीर पर जो चोटें आई हैं वह काफी गंभीर हैं। फिलहाल ऋषभ का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पीटल में चल रहा है।
