बॉलीवुड

Rishabh Pant के गंभीर कार एक्सीडेंट पर उर्वशी रौतेला ने किया पोस्ट, कहा-'प्रार्थना कर रही हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 30, 2022, 12:43 PM IST

Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का आज गंभीर कार एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद रिषभ को कई चोटे भी आई हैं। हालांकि क्रिकेटर खतरे से बाहर हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इसपर एक पोस्ट किया है। पोस्ट की वजह से वह ट्रोल भी हो रही हैं।

Image

Urvashi Rautela on Rishabh Pant Accident

KEY HIGHLIGHTS
  • रिषभ पंत का हुआ गंभीर कार एक्सीडेंट।
  • एक्सीडेंट में क्रिकेटर को कई चोटें आई हैं।
  • एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रिषभ के लिए पोस्ट किया है।

Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का आज सुबह एक गंभीर कार एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद ऋषभ को कई चोटे भी आई हैं। ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के करीब मोड़ पर हुआ है। हालांकि डॉक्टर्स ने साफ कर दिया है कि क्रिकेटर खतरे से बाहर हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इसपर एक पोस्ट किया है। पोस्ट की वजह से वह ट्रोल भी हो रही हैं। ऋषभ पंत का यह कार एक्सीडेंट तब हुआ जब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके साथ ही कार धू-धू कर जलने लगी।

उर्वशी ने कहा- 'मैं प्रार्थना कर रही हूं'

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी इस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी ने सफेद रंग की एक सुंदर सी ड्रेस में अपनी एक फोटो डाली है। जिसमें 'अप्सरा आली' गाना लगाया है। इस फोटो के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, 'प्रार्थना कर रही हूं..'। अब सोशल मीडिया यूजर्स भी उर्वशी की इस पोस्ट पर तेजी से कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई का एक्सीडेंट हो गया है और ये यहां हॉट बनकर घूम रही है।'

इस तरह बचाई ऋषभ ने अपनी जान

जान बचाने के लिए पंत कार की विंड शील्ड को तोड़कर बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने उनकी कार से बाहर निकलने में मदद की और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस पहुंची। पंत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जो तस्वीरें दुर्घटना की सामने आईं वो दिल दहला देने वाली हैं। पंत की मर्सेडीज कार के परखच्चे उड़ गए और वो जलकर खाक हो गई। पंत के सिर में गंभीर चोट है। इसके अलावा उनकी पीठ में भी गंभीर चोट लगी है। उनके दाहिने पैर की एड़ी में लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article