बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादी के लिए हॉलीवुड सितारों को मिला इनविटेशन, जेरार्ड बटलर और जूडी डेंच को मिला न्यौता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 05:29 PM IST

Richa chadha invites hollywood stars in wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल आए दिन पर्यावरण के संरक्षण पर ही बाते करते देखे जाते हैं। ऐसे में इनकी शादी भी इको फ्रेंडली तरीके से होने वाली है। उन्होंने अपने वेडिंग प्लानर को भी रीसाइकल होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट और सजावटी आइटम के इस्तेमाल करने की राय दे दी है

Image

ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादी के लिए हॉलीवुड सितारों को मिला इनविटेशन, जेरार्ड बटलर और जूडी डेंच को मिला न्यौता

KEY HIGHLIGHTS
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का जश्न शुरू हो चुका है
चर्चा यह है कि कपल मुंबई के रिसेप्शन में कई सितारों को बुलाने वाला है
इस सितारों में हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल रहने वाले हैं

Richa chadha and ali fazal invites hollywood stars: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं क्योंकि अभिनेता जल्द ही अपना जश्न शुरू करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। चर्चा यह है कि मुंबई के रिसेप्शन में आमंत्रित लोगों में अली फजल के सह-अभिनेता और हॉलीवुड के दोस्त भी शामिल हैं।

विक्टोरिया एंड अब्दुल अली के सह-अभिनेता और महान डेम जूडी डेंच को आमंत्रित किया गया है और इसी तरह जेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया गया है, जो अली की आगामी हॉलीवुड फिल्म कंधार में सह-कलाकार हैं। इसी अलावा, अली ने हॉलीवुड के महत्वपूर्ण प्रोडक्शन लोगों को भी आमंत्रित किया है और यहां तक कि जासूसी थ्रिलर सिरीज़ तेहरान के कलाकार भी गेस्ट लिस्ट में हैं। शादी समारोह दिल्ली में अब से कुछ दिनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है और अंत में 4 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा।

होगी इको फ्रेंडली शादी

ये कपल आए दिन पर्यावरण के संरक्षण पर ही बाते करते देखे जाते हैं। ऐसे में इनकी शादी भी इको फ्रेंडली तरीके से होने वाली है। उन्होंने अपने वेडिंग प्लानर को भी रीसाइकल होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट और सजावटी आइटम के इस्तेमाल करने की राय दे दी है। जोड़े ने एक ऐसी वेडिंग प्लानर कंपनी को हायर किया है, जो प्राकृतिक तत्वों का प्रयोग करके सजावटी आइटम का इस्तेमाल करने वाली है। कंपनी इन साधनों में पुनर्निर्मित लकड़ी या प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगी।

आपको बता दें कि फजल अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर में गुड्डू पंडित की भूमिका से बेहद पॉपुलर हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में विशाल भारद्वाज की "खुफिया" और अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कंधार' शामिल हैं। वहीं ऋचा ‘फुकरे’ के अगले पार्ट में एक भोली पंजाबन के किरदार में एक बार फिर नजर आने वाली हैं।

Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article